दूसरे धर्म की मशहूर अभिनेत्री को दिल दे बैठे ये भारतीय पेसर, ससुर जी ने 3 घंटे ली क्लास

 Sagarika Ghatge, zaheer khan

नाकामयाब। विराट कोहली से लेकर केएल राहुल तक ने बॉलीवुड की हसीनाओ के साथ में शादी रचाई है। लेकिन आपको बता दें कि इस लिस्ट में भारत के तेज गेंदबाज कहे जाने वाले क्रिकेटर भी शुमार है।

जहीर खान और सागरिका की लव स्टोरी

दरअसल हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की। जिन्होंने कुछ वक्त पहले ही अपनी पत्नी सागरिका घटगे के साथ में एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की थी। साल 2017 में दोनों एक दूसरे के हो गए थे। हालांकि दोनों की लव स्टोरी बहुत पहले ही शुरू हो चुकी थी। सागरिका ने मशहूर फिल्म चक दे इंडिया से बॉलीवुड डेब्यू किया। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। जहीर खान को भी सागरिका काफी पसंद आने लगी। सागरिका ने तो यह भी बताया था कि उनके दोस्त जहीर का नाम लेकर उन्हें चिढ़ाया करते थे।

भरी पार्टी में एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए कपल

बता दे की सागरिका और जहीर ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया। धर्म के चलते दोनों के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव भी आए। एक बड़ी पार्टी के दौरान दोनों का रिश्ता सामने आया। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ हाथ पकड़े हुए नजर आए। दरअसल यह पार्टी किसी और कि नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह की शादी की थी। साल 2016 में रिश्ता सामने आने के चलते दोनों ने अपने परिवारों को मनाने की काफी कोशिश की।

ऐसे हुए सागरिका और जहीर खान एक

सागरिका को अपने परिवार को मनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी मां को पहले से ही इस रिश्ते को लेकर खबर थी और उन्हें जहीर खान भी काफी ज्यादा पसंद थे। लेकिन जब जहीर खान ने सागरिका के पिता से मुलाकात की तो 20 मिनट की मीटिंग को 3 घंटे तक चलाया गया। लेकिन इसी दौरान फैंस के मन में भी यह सवाल आ रहे थे कि दोनों की शादी हिंदू धर्म से होगी या फिर मुस्लिम धर्म के अनुसार। लेकिन साल 2017 में इन दोनों ने कोर्ट मैरिज की और सभी कयासों को विराम लगा दिया।

More from Filmibeat

Read more about: sagarika ghatge zaheer khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X