..................... Saeeda Khan murdered on son birthday by husband Death Story Her Husband Shoot On Son Birthday - Hindi Filmibeat

बेटे के जन्मदिन पर पति ने इस एक्ट्रेस को उतार दिया मौत के घाट, फिर बेटी...

Saeeda Khan Death

Saeeda Khan Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिनकी मौत बहुत ही मिस्ट्री बनकर रह गई। जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में दौलत और शोहरत भी कमाई लेकिन अंत के वक्त उनका काफी दुख का सामना करना पड़ा। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सईदा खान की।

सईदा खान अपने समय की एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी और आपको बता दें कि उन्होंने बहुत ही कम उम्र से एक्टिंग करने का शौक अपने मन में बना लिया था। बाद में उन्होंने डायरेक्टर ह रावल की फिल्म किशोर कुमार के साथ में 'अपना हाथ जगन्नाथ' फिल्म से डेब्यू किया। मनोज कुमार के साथ फिल्म 'कांच की गुड़िया' में भी उन्हें देखा गया।

धीरे-धीरे सईदा खान अपने करियर में आगे बढ़ती चली गई और फिर अचानक से उनके करियर की धीमी पड़ गई। उनको फिल्में मिलना बंद हो गई और उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्हें डायरेक्टर और निर्माता ब्रिज सरदाना के साथ प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली और दो बच्चे भी हुए।

21 अक्टूबर 1990 में वह अपने बेटे कमल सदाना के 20वें जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन कभी भी उन्होंने नहीं सोचा था कि यह उनका आखिरी दिन होगा। सईदा खान के पति घर पर नशे की हालत में पहुंचे और बिना कुछ समझ सोचे पत्नी और बेटी को गोली मार दी। बेटे कमल को भी गोली लगी और खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। हालांकि कमल बच गए।

साल 1992 में रिलीज हुई बेखुदी फिल्म में कमल सदाना ने काजोल के साथ में डेब्यू किया था। उन्होंने ही एक पुराने इंटरव्यू में अपने जीवन के इस खौफनाक दिन को लेकर बात की थी। वह अपनी मां और बहन दोनों को अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन वहां पर उनकी भी सर्जरी हुई और जब वह वापस लौटे तो उन्हें पता चला कि वह अपने पूरे परिवार को खो चुके हैं।

Read more about: saeeda khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X