लाइव मैच के दौरान इस टॉप क्रिकेटर की 3 साल की बेटी ने तोड़ा दम, बच्ची की मौत से बुरी तरह टूटा ये स्टार
Saeed Anwar Daughter Death: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में 1990 के समय में बड़े-बड़े खिलाड़ी हुआ करते थे। वसीम अकरम, वकार युनूस, सकलैन मुश्ताक, इंजमाम उल हक और सईद अनवर जैसे बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल थे। साथ ही साल 1989 में बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज सईद अनवर आए। उन्होंने तकरीबन 15 सालों तक वनडे क्रिकेट में धमाल मचाया।

अक्सर भारत के खिलाफ ही सईद अनवर खेलते और चर्चा में आते। भारत के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 50 वनडे मैचों में 2 हजार से ज्यादा रन बना दिए थे। जिसमें 4 शतक शामिल थे। साथ ही 8 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया।
सईद अनवर की निजी जिंदगी
लेकिन सईद अनवर अपनी निजी लाइफ को लेकर काफ़ी चर्चा में रहे थे। उन्होंने साल 1996 में अपनी कजिन सिस्टर लुबना अनवर से निकाह कर लिया था। लेकिन साल 1997 में बेटी बिस्माह का जन्म हुआ। लेकिन कुछ वक़्त बाद उसकी मौत हो गई थी। बेटी का जब निधन हुआ तब क्रिकेटर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे थे।
जब क्रिकेटर की बेटी का निधन हुआ था तब वह साढे तीन साल की थी। इस घटना के बाद में सईद अनवर पूरी तरीके से टूट गए थे। वह धर्म की ओर बढ़ते चले गए और इस्लाम के प्रचार प्रसार में लग गए थे। वह बेटी के निधन से पहले क्लीन शेव रखा करते थे और बेटी के निधन के बाद उन्होंने दाढ़ी बढ़ा ली थी।
12 साल तक कोई नहीं तोड़ पाया सईद का रिकॉर्ड
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 21 मई 1997 को पेप्सी इंडिपेंडेंस कब टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ सईद ने 146 गेंद पर 194 रन बना लिए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला चेन्नई में हुआ था। उनका यह रिकॉर्ड 12 साल तक कोई नहीं तोड़ पाया था। क्रिकेटर का यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह 2020 में 200 रनों के नॉटआउट इनिंग खेले।


Click it and Unblock the Notifications


