नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ एक्ट्रेस का वो सीन.. पछताकर बोली ये बात

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पापुलर वेब सीरीज सीक्रेट गेम्स काफी हिट गई थी। इस वेब सीरीज में काफी इंटीमेट सीन भी दिखाए गए थे। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और 41 साल की एक्ट्रेस राजेश्वरी देशपांडे ने भी इंटीमेट सीन दिए। इसी के चलते अभिनेत्री को पोर्न एक्टर का टैग मिल गया। लेकिन अब राजश्री ने इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है और इस पर पछतावा जाहिर किया है।
इंटिमेट सीन के साथ की गई छेड़छाड़
राजश्री देशपांडे ने हाल ही में ज़ूम के साथ में इंटरव्यू के दौरान अपने इंटीमेट सीन और लोगों के द्वारा की गई गलत हरकत पर रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि सैक्रेड गेम्स में उनके इंटीमेट सीन के चलते सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ। उनके इंटीमेट सीन के साथ में छेड़छाड़ की गई थी। इसी के चलते बाद में उन्हें वैसी ही फिल्मों से ऑफर आने लगे। यहां तक की राजश्री को लेकर कई कहानियां भी लिख दी गई।
ट्रोलर्स को एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
राजश्री देशपांडे ने इन सब मामलों पर बताया कि उन्होंने सिर्फ यह सीन शूट नहीं किया बल्कि उसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इसे डायरेक्टर अनुराग कश्यप डोओपी में शामिल थे।लेकिन उनसे किसी ने भी नहीं पूछा। एक्ट्रेस ने तो यह भी कहा कि किसी ने भी उन लोगों से नहीं कहा यह पूछा कि उन्होंने इस सीन को शूट क्यों किया? एडिटर से भी नहीं कहा गया कि इस सीन पर कट लगा देना चाहिए था। एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस पर रोना नहीं चाहती थी और इस सीन के दौरान वह काफी कंफर्टेबल थी। एक्ट्रेस ने सीरीज में सुभद्रा का रोल निभाकर काफी खुशी जाहिर की है।
राजश्री देशपांडे ने सोसाइटी पर साधा निशाना
राजश्री देशपांडे ने समाज पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारी सोसाइटी में सबसे दुर्भाग्य की बात तो यह है कि यहां पर पीरियड्स तक की बात नहीं की जाती है। इसीलिए सेक्स तो भूल ही जाना चाहिए। अगर राजश्री देशपांडे के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि वह महाराष्ट्र से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने फिल्म तलाश में एक छोटी सी भूमिका निभा कर अपने करियर की शुरुआत की। वह सलमान खान की फिल्म किक में भी छोटी सी भूमिका निभा चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











