एक फिल्म खोलेगी कई राज़..छह दिन बाद..ज़ोरदार धमाका !
सचिन के बारे और गहराई से जानने का लोगों के पास ये बेहतरीन मौका है जो लोग बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहते। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं सचिन की बायोपिक में हमें क्या क्या देखने को मिल सकता है..
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक का चलन काफी तेज़ी से चल रहा है। खिलाड़ियों की बात की जाए तो मिल्खा सिंह पर फिल्म बनीं भाग मिल्खा भाग जिसमें फरहान अख्तर और सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक पर फिल्म बनाई गई जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया।

ये फिल्म इतनी सुपरहिट हुई कि सुशांत के करियर ने जो उड़ान भरी कि उनकी तो निकल पड़ी। वहीं अब भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर भी बायोपिक बन गई है जो अगले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।
जितनी एक्साइटमेंट धोनी की बायोपिक को लेकर लोगों के मन में थी उतनी ही एक्साइटमेंट अब सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स को लेकर है। इस फिल्म से लोगों की कई उम्मीदें जुड़ी हैं।
सचिन के बारे और गहराई से जानने का लोगों के पास ये बेहतरीन मौका है जो लोग बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहते। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं सचिन की बायोपिक में हमें क्या क्या देखने को मिल सकता है..


Click it and Unblock the Notifications