4 साल की उम्र में इस बच्चे ने फिल्मी करियर किया शुरू, पांच साल की उम्र में मिला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार

Sachin Pilgaonkar

इस तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा आज के वक्त में बॉलीवुड का सुपरस्टार है और आपको बता दें कि 67 साल की उम्र में भी वह आज भी उसी जोश और जुनून के साथ में काम करता हुआ नजर आता है. बता दे कि यह एक्टर दर्शकों के भी चहेते हैं. उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन, डायरेक्शन और राइटिंग का भी काम किया. इतना ही नहीं जबरदस्त प्लेबैक सिंगिंग भी की. यहां तक कि 4 बार राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया. इस एक्टर की पत्नी और बेटी भी एक्टिंग की दुनिया में इन दिनों तहलका मचाती हुई नजर आती हैं.

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम करना किया शुरू

अगर आप अभी भी इस एक्टर का नाम नहीं सोच पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि सदाबहार अभिनेता कहे जाने वाले सचिन पिलगांवकर हैं. अपनी इस बचपन की तस्वीर में वह अपनी प्यारी मां सुलोचना लटकर के साथ में दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि सचिन ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में एक्टिंग की दुनिया में काम करना शुरू किया. राजश्री की फिल्मों में उन्होंने शानदार एक्टिंग की और हर किसी का दिल चुरा लिया.

इंडस्ट्री को दी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सचिन ने बालिका वधू, नदिया के पार, गीत गाता चल और दुल्हन वही जो पिया मन भाए जैसी फिल्मों में काम किया और काफी ज्यादा सफलता हासिल की. दर्शकों द्वारा भी हमेशा सचिन को प्यार मिला. लेकिन वह हमेशा इतनी सफलता पाने के बावजूद भी जमीन पर ही बने रहे. सचिन ने टीवी सीरियल्स भी बनाए और यहां पर भी उन्हें सफलता प्राप्त हुई. जिसके बाद में उन्होंने मराठी और भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया और अब वह वेब सीरीज की दुनिया में अपना धमाल मचा रहे हैं.

5 साल की उम्र में जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि 17 अगस्त 1957 को मुंबई में सचिन का जन्म हुआ. उन्होंने 4 साल की उम्र में ही मराठी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया. यहां तक की 5 साल की उम्र में उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. यहां तक कि धर्मेंद्र और मीना कुमारी की फिल्म 'मझली दीदी' में भी उन्हें बतौर एक्टर देखा गया था. अमिताभ बच्चन के साथ में उन्होंने 'त्रिशूल' फिल्म में भी काम किया और इसके बाद में उन्होंने सपोर्ट एक एक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था.

More from Filmibeat

Read more about: sachin pilgaonkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X