धर्मेंद्र और संजीव कुमार के साथ दिख रहा ये बच्चा आज है बॉलीवुड का सुपरस्टार, पत्नी और बेटी भी हैं स्टार

पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीरें खूब वायरल होती हुई नजर आती हैं। लेकिन आज की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में नजर आ रहा धर्मेंद्र और संजीव कुमार के साथ यह बच्चा 66 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में अपना जलवा दिखा रहा है। यह बच्चा अपने जमाने का सबसे पापुलर एक्टर हुआ करता था। इसके बाद में टेलीविजन और फिर फिल्मों में काम किया। लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह एक्टर अपना जलवा बिखेर रहा है।
शोले फिल्म का भी रहा हिस्सा
लेकिन अगर अभी भी आप इस बच्चे को नहीं पहचान पा रहे हैं तो आपको बता दें कि बॉलीवुड के अलावा मराठी और कई दूसरी भाषाओं की फिल्मों में इस बच्चे ने काम किया। बॉलीवुड की मोस्ट आईकॉनिक फिल्म शोले का भी यह बच्चा हिस्सा बन चुका है। सत्ते पे सत्ता फिल्म में अमिताभ बच्चन का बिगड़ा हुआ भाई या फिर शोले फिल्म में अहमद का किरदार जिसको गब्बर ने बहुत ही दरिंदगी से मारा था।
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 50 से भी ज़्यादा फिल्मों में किया काम
अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर सचिन पिलगांवकर है। अपनी क्यूट स्माइल और बेहतरीन एक्टिंग के चलते वह आज के समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। सचिन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम करना शुरू किया और खूब पापुलैरिटी हासिल की। सिर्फ 4 साल की उम्र से ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में सचिन ने 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। इसी के अलावा उन्होंने धर्मेंद्र और संजीव कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ में भी काम किया।
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर किया राज
सचिन को बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म बालिका वधू मिली। बड़े अच्छे लगते हैं यह गाना इसी फिल्म का है और यह काफी पॉपुलर भी हुआ। बाद में नदिया के पारऔर त्रिशूल जैसी बेहतरीन फिल्मों में सचिन ने काम किया। बॉलीवुड के अलावा टीवी की दुनिया में भी वह काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए।
टेलीविजन से लेकर मराठी सिनेमा में भी है एक्टिव
सचिन ने कॉमेडी सीरियल तू तू मैं मैं का डायरेक्शन किया और रीमा लागू स्टारर यह शो काफी ज्यादा हिट चला गया था। एक्टर को मराठी सिनेमा में भी काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है। सचिन की पत्नी सुप्रिया भी एक जानी-मानी एक्ट्रेस है और उनकी बेटी भी फिल्मों की दुनिया में अपना नाम बन चुकी है। हाल ही में सचिन को ओटीटी प्लेटफॉर्म की पापुलर वेब सीरीज सिटी आफ ड्रीम्स में एक घाघ पॉलिटिशियन का किरदार निभाते हुए देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











