..................... Sachin Pilgaonkar and Sadhna Singh starrer film Nadiyon Ke Paar, released in the year 1982, was shot in two villages. - Hindi Filmibeat

दो नदियों के किनारे बसे दो गांवों के बीच हुई शूटिंग, देवर-भाभी ने स्क्रीन पर मचाया बवाल, ब्लॉकबस्टर हुई फ़िल्म

 Nadiyon Ke Paar Film Shooting

80 से 90 के दशक में कई सारी ऐसी फिल्में रिलीज हुई जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. इन्हीं में से एक और फिल्म थी और इस फिल्म को देखने के लिए दूर-दूर से लोग ट्रैक्टर और बैल गाड़ियों से आए थे. लेकिन इस फिल्म की खास बात तो यह है कि इसमें कोई बड़ा स्टार नहीं था और ना ही कोई खास तामझाम था. इस फिल्म में एक तरीके से देहाती बैकग्राउंड दिखाया गया था. जैसे ही यह फिल्म रिलीज हुई तो बड़े-बड़े सितारों की रातों की नींद उड़ गई. दरअसल हम बात कर रही है 'नदिया के पार' फिल्म की. इस फिल्म में दो बहन और दो भाइयों की कहानी को दर्शाया गया. बता दें कि इसमें भाभी से मां जैसा प्यार करने वाला देवर और बहन की मौत के बाद में परिवार के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देती हुई दूसरी बहन की कहानी दर्शाई गई.

'हम आपके हैं कौन' थी इसी फिल्म से प्रेरित

बाद में इसी फ़िल्म से प्रेरित होकर 'हम आपके हैं कौन' फ़िल्म बनाई गई. इस फ़िल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित को दिखाया गया था. वहीं 'नदिया के पार' फ़िल्म में सचिन पिलगांवकर और साधना सिंह को लीड रोल में रखा गया था. इसी के साथ इंदर ठाकुर, शीला डेविड और लीला मिश्रा जैसे कई सारे सितारे भी नजर आए थे. बता दें कि इस फिल्म को 1982 में रिलीज किया गया. इस फिल्म में दो नदियों के आर पार बसे हुए दो गांव के दो कपल्स की कहानी को दर्शाया गया था. इतना ही नहीं इस फ़िल्म में भोजपुरी मिश्रित हिंदी में इसके डायलॉग और गणों ने हर तरफ तहलका मचा दिया था.

सई नदी और गोमती नदी के किनारे पर की गई शूटिंग

जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म की 90% शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर के केकारत तहसली के विजयपुर और राजेपुर नामक गांव में हुई. यह दोनों गांव सई नदी और गोमती नदी के किनारों पर बसे हुए हैं. बता दें कि फिल्म में इन्हीं दो नदियों का जिक्र किया गया है. इस फिल्म में साधना और सचिन उस समय इंडस्ट्री के नए नवेले चेहरे थे. इस फिल्म को बिहार या फिर उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में काफी ज्यादा पसंद किया गया. ऐसा इसीलिए क्योंकि यह फिल्म ऑर्गेनिक थी. इस फिल्म में कोई भी शहरी मिलावट नहीं थी और ना ही कोई तामझाम था.

फिल्म को रिलीज हुए हो चुके हैं 40 से ज्यादा साल

इस फिल्म को रिलीज हुए तकरीबन 40 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं. आज भी दर्शकों को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आती है. इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शन तले बनाया गया था और बहुत ही कम बजट में यह फिल्म बनी थी. लेकिन उस दौर में इस फिल्म ने पूरे देश में 2.7 करोड़ का बड़ा कलेक्शन इकट्ठा कर लिया था. यहां तक कि यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी.

Read more about: sachin pilgaonkar sadhna singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X