13 साल बाद इतना बदल चुका है पुरानी गोपी बहु का लुक, दिखती हैं बेहद स्टाइलिश, देखें लेटेस्ट फोटोज

Saath Nibhaana Saathiya, Gopi bahu

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल साथ निभाना साथिया आज के समय में काफी ज्यादा मशहूर है। बता दे कि इसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर कोकिलाबेन और गोपी बहू का किरदार हुआ था। सीरियल के सभी कैरेक्टर काफी ज्यादा बेहतरीन थे और आज के वक्त में इनके मीम भी काफी जबरदस्त बनाए जाते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस शो के दौरान एक बार गोपी बहू ने अपने ही पति अहम मोदी का लैपटॉप धो दिया था।

इसी के बाद में कुछ वक्त पहले कोकिला मोदी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह रसोडे में कौन था को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रही। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी वीडियो वायरल होती हुई नजर आती है। लेकिन इसी बीच पुरानी गोपी बहू का आज हम आपको लेटेस्ट लुक दिखाने वाले हैं। दरअसल आपको बता दें की सीरियल में पुरानी गोपी बहू का किरदार जिया मानेक ने निभाया था।

साल 2010 में साथ निभाना साथिया सीरियल को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया गया था और इसमें सबसे पहले गोपी बहू के किरदार में जिया मानेक नजर आई थी। सीरियल में बेहद ही सीधी सादी लड़की के किरदार में वह नजर आई थी और दर्शकों का उन्हें काफी ज्यादा प्यार मिला था। गोपी बहू का सिंपल किरदार लोगों को काफी पसंद आया था और अब 14 साल बाद जिया मानेक का पूरी तरीके से ट्रांसफार्मेशन हो चुका है।

जिया मानेक के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरों के द्वारा देखा जा सकता है कि वह कितनी ज्यादा स्टाइलिश है। उनकी तस्वीरों पर ज्यादातर उनके फैंस कमेंट करते हुए नजर आते हैं कि आप छोटे पर्दे पर कब वापस आने वाली हो। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा की पुरानी गोपी बहुत ही ज्यादा सुंदर थी और उम्मीद है कि जल्दी ही किसी टीवी शो में देखि जाएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X