गोपी बहू के अहम जी हैं रियल लाइफ में नहीं हैं उतने भोले, 8 साल तक करते रहे इस हसीना को डेट और फिर...

टेलीविजन के मशहूर अभिनेता मोहम्मद नाजिम खिलजी ने अहम मोदी के किरदार से घर-घर में एक खास पहचान बनाई. बता दें कि उन्होंने 'साथ निभाना साथिया' में अहम का किरदार निभा कर हर किसी के दिलों को जीत लिया. इसी के साथ-साथ उन्हें गोपी बहू के पतिदेव अहम जी के नाम से जाना जाने लगा. लेकिन वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहे हैं.
नाजिम ने 2009 में की थी अपने करियर की शुरुआत
मोहम्मद नाजिम खिलजी एक बेहतरीन एक्टर हैं और आपको बता दें कि अगर हम उनके फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो वह पंजाब के मलेरकोटला में जन्मे और अब में टेलीविजन इंडस्ट्री में काफी ज्यादा तहलका मचाते हुए नजर आते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में सीरियल 'शौर्य और सुहानी' से की थी. जिसके बाद में वह आगे बढ़ते चले गए. लेकिन अब उनके अफेयर के चर्चे भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं.
नाजिम ने 8 सालों तक किया था टैरो कार्ड रीडर शाइना को डेट
अगर हम नाजिम के निजी जीवन की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने मशहूर टैरो कार्ड रीडर शाइना सेठ के साथ 8 साले डेट किया. लेकिन अचानक से उनकी ब्रेकअप की खबरें आने लगी. दोनों ने 2011 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था और 2019 में दोनों अलग हो गए थे. ब्रेकअप के बाद में शाइना ने एक्टर पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे और टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू में कहा था कि कई सारी लड़कियां नाजिम की बेवफाई का सबूत मुझे दिखा चुकी है और मैंने कई बार उन्हें माफ़ भी किया. लेकिन अब एक्टर ब्रेकअप के बाद में पिछले 2 सालों से डायरेक्टर फराह कादर को डेट करते हुए नजर आ रहे हैं.
दीया और बाती हम के सूरज के चचेरे भाई हैं नाजिम
नाजिम के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि 2010 में एक्टर को अहम मोदी का किरदार निभाने के लिए मिला जिसके बाद में 6 सालों तक इस शो ने काफी सुर्खियां बटोरी. जिसके बाद एक्टर को एक हजारों में मेरी बहना है और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियलों में देखा गया. इतना ही नहीं आपको बता दें कि 'दीया और बाती हम' में नजर आने वाले एक्टर अनस राशिद और एक्टर अथर हबीब उनके चचेरे भाई लगते हैं.


Click it and Unblock the Notifications