टीवी की सबसे खतरनाक सास, जिसकी आवाज से हिल जाता था स्टार प्लस! जवानी में दिखती थी ऐसी, पहचाना?

रसोडे में कौन था जैसे कड़क आवाज वाले डायलॉग काफी ज्यादा फेमस हुए। जी हां आज हम बात करने वाले हैं साथ निभाना साथिया की गोपी बहू की सास कोकिला बेन के बारे में। बता दे कि इस टीवी सीरियल में कोकिला बेन का किरदार रूपल पटेल ने निभाया था। उनकी इस सीरियल के बाद काफी सख्त और अकड़पन वाली इमेज बन गई थी।लेकिन क्या आपको पता है की बचपन के दिनों में वह काफी मासूम नजर आती थी और उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, आपको बता दें कि विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कोकिला बेन यानी कि रूपल पटेल की एक तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस की उम्र काफी कम नजर आ रही है। जिसमें उनके घने बालों के साथ-साथ थोड़ी सी टेढ़ी स्माइल भी देखी जा रही है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से साफ पता चल रहा है कि यह रूपल पटेल ही है।
अगर हम रूपल पटेल के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में साल 1999 में सीरियल गुब्बारे से डेब्यू किया था। इसके एक एपिसोड में नजर आने के बाद उन्हें शगुन सीरियल में देखा गया। बाद में उन्हें साथ निभाना साथिया में कोकिला के किरदार से घर-घर में अपनी एक खास पहचान मिली। साथ निभाना साथिया 2 में भी उन्हें देखा गया था। यहां तो क्यों उन्हें गैंग्स का फिल्मीस्तान और तेरा मेरा साथ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











