साथ निभाना साथिया की कहां है पूरी कास्ट? 13 साल बाद कर रहे ये काम, एक की तो हुई मौत

Saath nibhaana saathiya cast

साल 2010 में टीवी पर सीरियल साथ निभाना साथिया ने दस्तक दी थी। जिसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और नंबर वन शो बन गया था। साथ निभाना साथिया सीरियल में अहम मोदी और गोपी मोदी की काफी जबरदस्त जोड़ी दिखाई गई थी। जिसमें कोकिला बेन के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था। आज हम जानने वाले हैं कि आखिरकार सीरियल की कास्ट अब कहां है और क्या कर रही है।

रूपल पटेल

रूपल पटेल ने साथ निभाना साथिया सीरियल में कोकिला मोदी का किरदार निभाया। उन्हें गोपी बहू की सास के किरदार में देखा गया और काफी पापुलैरिटी भी हासिल हुई। महिलाओं को खास कर उनका किरदार काफी अच्छा लगा। लेकिन आज के समय में वह अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं और किसी भी सीरियल का हिस्सा नहीं है।

मोहम्मद नाजिम

मोहम्मद नाजिम ने सीरियल में अहम मोदी का किरदार निभाया। बता दे कि वह सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नजर आते हैं। कुछ खबरों के अनुसार एक्टर को जल्दी ही पंजाबी फिल्मों में देखा जाएगा।

जिया मानेक

जिया मानेक ने पुरानी गोपी का किरदार निभाया था और आपको बता दें कि वह लीड किरदार में थी। बाद में एक्ट्रेस ने शो छोड़कर झलक दिखला जा में पार्टिसिपेट किया। हालांकि बाद में उन्हें साथ निभाना साथिया का दूसरा पार्ट ऑफर कर दिया गया। अभी के समय में जिया पर्दे से गायब नजर आती है।

विशाल सिंह

विशाल सिंह ने सीरियल में जिगर मोदी का किरदार निभाया और अभी के समय पर वह परदेसी दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि शो खत्म होने के बाद उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया।

रुचा हसबनीस

रुचा हसबनीस को शो राशि मोदी का किरदार निभाते देखा गया और आपको बता दें कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है। शादी के बाद वह विदेश में जाकर बस चुकी है और अपने दोनों बच्चों की देखरेख करती नजर आती है।

लवलीन कौर सासन

लवलीन कौर सासन को परिधि मोदी के किरदार में देखा गया और आपको बता दें कि शो में उनकी मासूमियत ने हर किसी का दिल जीता। ये शो उनका आखिरी सीरियल था और बाद में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी। शादी के बाद साल 2018 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया और अपने परिवार के साथ समय बिताती हैं।

स्वाति शाह

स्वाति शाह ने हेतल मोदी का किरदार निभाया और आपको बता दें कि वह घर की बड़ी सास के तौर पर नजर आई थी। इन दिनों उन्हें ज़ी टीवी के सीरियल राधा मोहन में देखा जा रहा है।

अपर्णा काणेकर

अपर्णा काणेकर ने शो में जानकी बा का किरदार निभाया और आपको बता दें कि वह घर की सबसे चहीती मानी जाती थी। हालांकि 5 नवंबर साल 2023 को 83 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई।

More from Filmibeat

Read more about: saath nibhaana saathiya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X