इस जिद ने बिगाड़ा 'गोपी बहू' का करियर, रातों-रात हुई थीं 'साथ निभाना साथिया' से फेमस

Giaa Manek, Saath Nibhaana Saathiya

'साथ निभाना साथिया' सीरियल स्टार प्लस का सबसे पसंदीदा सीरियल माना गया और आपको बता दें कि टीआरपी के लिस्ट में भी वह टॉप पर रहा. इस सीरियल में गोपी और राशि दोनों बहनों का किरदार दिखाया गया था. यहां तक कि फैंस को यह शो इतना ज्यादा पसंद था कि वह घड़ी की तरफ टकटकी लगाए हुए इंतजार में बैठे रहते थे. इस सीरियल में ऐसे कई सारे किरदार थे जो कि काफी ज्यादा फेमस हुए और पॉपुलैरिटी हासिल की. लेकिन सबसे ज्यादा मशहूर गोपी बहू का किरदार निभाने वाली जिया मानेक हुई. इस सीरियल की वजह से उन्हें जाना जाने लगा. लेकिन एक जिद के चलते उन्होंने अपना करियर दांव पर लगा दिया और उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. तो चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण...

संस्कारी बहू बन एक्ट्रेस ने लूटी वाहवाही

'साथ निभाना साथिया' शो में जिया मानेक ने बहुत ही सीधी साधी और मासूम सी संस्कारी बहू का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया था. बता दें कि उनकी मासूमियत के चलते वह अपने फैंस के दिलों पर रातों-रात कब्जा कर बैठी थी और पॉपुलर हो गई थी. यहां तक कि सोशल मीडिया पर इस वर्षों के खूब चर्चे होने लग गए थे. काफी सारे लोगों ने तो इस सीरियल पर मीम्स बनाना शुरू कर दिया था.

झलक दिखला जा के लिए 2 साल बाद ही छोड़ा शो

जिया मानेक को इस शो में काम करते हुए 2 साल हुए और वह इस संस्कारी बहू के किरदार से काफी ज्यादा बोर हो गई थी. जिसके बाद में उन्होंने अपने करियर में एक बड़ा रिस्क लेने का फैसला लिया और 'झलक दिखलाजा' रियलिटी शो में चली गई. इतना ही नहीं आपको बता दें कि शो के मेकर्स ने एक्ट्रेस को खूब समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने एक नहीं मानी और जो में चली गई.

रियलिटी शो से कुछ ही दिनों में निकली बाहर

लेकिन जिया माने को इस रियलिटी शो से कुछ ही दिनों के बाद में बाहर कर दिया गया था. इसी कारण से जिया के करियर का ग्राफ नीचे गिरता चला गया और उनके करियर को वह पंख नहीं मिल पाए जो वह हासिल करना चाहती थी. लेकिन अब वह काफी लंबे वक्त से इंडस्ट्री से गायब हो चुकी हैं. 'साथ निभाना साथिया' सीरियल को साल 2010 में स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया गया था. इस शो को टॉप 5 में लगातार जगह मिल रही थी और ऑफ एयर हुए भी इस चोको काफी वक्त हो चुका है. लेकिन इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर आज भी इसके कई मीम्स बनते नज़र आते हैं.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X