'सात फेरे' की सलोनी का सालों बाड़ बदला पूरा हुलिया, बचपन के दोस्त संग रचाई शादी, ठप पड़ा करियर

 Saat phere fame saloni aka rajshree thakur

Rajshree Thakur: टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं रही है जिन्हें लोग सालों तक नहीं भूल पाए हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं राजश्री ठाकुर की, जिन्होंने 'सात फेरे' सीरियल में सलोनी का किरदार निभाया। यहीं से उन्हें एक खास पहचान मिली।

बता दे कि राजश्री ठाकुर का जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत और इंडिया रेडियो में मराठी न्यूज रीडर के तौर पर की। इसके बाद में उन्हें इंडो फ्रेंच फिल्म Hava Aney Dey में भी देखा गया था। फिल्म में उनकी बेहतरीन ऐक्टिंग के चलते लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया। इसके बाद उन्हें 'सात फेरे सलोनी का सफर' में भी काम करने का मौका मिला।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2005 में राजश्री ठाकुर ने 'सात फेरे' सीरियल में काम करना शुरू किया था। इस सीरियल में उन्होंने 4 सालों तक काम किया और उन्हें काफी पसंद किया गया। यहां तक की अभिनेत्री को इंडियन टैली अवार्ड के फ्रेश न्यू फेस फीमेल का अवार्ड भी हासिल हुआ। आगे चलकर वह इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड भी अपने नाम ले गई।

हालांकि आपको बता दें कि राजश्री ठाकुर को कई सारे सीरियल में बताओ और गेस्ट के तौर पर भी देखा गया है। साल 2020 में उन्हें लीड रोल में मिला 'शादी मुबारक' में भी उन्हें देखा गया था। 'अन्नप्राशन' सीरियल में उन्हें पल्लवी के किरदार में छोटे पर्दे पर वापसी करते हुए देखा गया। लेकिन कुछ महीने में ही यह शो बंद हो गया। एक्ट्रेस ने साल 2007 में बचपन के दोस्त संजॉय वैद्या के साथ शादी रचाई और 10 साल बाद उनके घर बेटी हुई।

More from Filmibeat

Read more about: rajshree thakur features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X