सात फेरे की सलोनी की 14 सालों में हुई ऐसी हालत, लम्बे ब्रेक के बाद एक्ट्रेस को पहचानना हो रहा मुश्किल

साल 2005 में 'सात फेरे: सलोनी का सफर' नामक एक शो प्रसारित किया गया था। इस सीरियल में सलोनी सिंह का किरदार निभाकर राजश्री ठाकुर ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। इतना ही नहीं इसी के साथ इस सीरियल में शरद केलकर ने नाहर सिंह का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की थी। स्क्रीन पर शरद और राजश्री की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला और यह सीरियल 2009 तक दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
14 सालों में सलोनी का बदला पूरा लुक
इतना ही नहीं आपको बता दें कि राजश्री ठाकुर ने सलोनी का किरदार निभा कर लोकप्रियता तो हासिल की है और इसी के साथ में उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री पर भी अपनी छाप छोड़ दी। लेकिन आपको बता दें कि इस शो को बंद हुए 14 साल बीत चुके हैं और अब राजश्री का पूरा का पूरा लुक बदल चुका है।
राजश्री टीवी पर कई सीरियल्स में आ चुकी हैं नज़र
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राज्य श्री ठाकुर ने 2007 में शादी करनी थी और उसके 2 साल बाद ही 'सात फेरेः सलोनी का सफर' सीरियल को ऑफ एयर कर दिया गया था। इस सीरियल के ऑफ एयर हो जाने के बाद में एक्ट्रेस को कैमियो और गेस्ट अपीरियंस के साथ-साथ कई सारे छोटे रोल में भी देखा गया। लेकिन एक्ट्रेस ने 2010 के बाद में इंडस्ट्री से एक बड़ा ब्रेक ले लिया। बाद में 2013 में वह 'भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप' में सपोर्टिंग रोल का किरदार निभाते हुए नजर आई।
राजश्री ने करियर मे कई बार लिए लम्बे ब्रेक
लेकिन फिर से राजश्री ठाकुर ने एक लंबा ब्रेक लिया और 2020 में 'शादी मुबारक' सीरियल में लीड किरदार में देखी गई। जिसके बाद में 2022 में एक्ट्रेस को 'अपनापनः बदलते रिश्तों का बंधन' सीरियल में भी लीड किरदार में देखा गया। इससे वह काफी पॉपुलर भी हुई। लेकिन आपको बता दें कि उन्हें पहले जैसे सफलता हासिल नहीं हुई। जो कि उन्हें सलोनी के किरदार से हुई थी। इतना ही नहीं राजश्री का सलोनी किरदार उनके करियर का अवॉर्ड विनिंग किरदार भी रहा है।
टीवी के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी किया काम
राजश्री ठाकुर ने बीते 14 सालों में अपनी फिटनेस और लुक पर काफी ध्यान दिया है और अब वह काफी ज्यादा खूबसूरत और फिट नजर आती हैं। उनका लेटेस्ट लुक देख लोग भी काफी ज्यादा हैरान हो रही है। आज भी उन्हें सलोनी के नाम से ही जाना जाता है। एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री में काम करने से पहले बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। एक्ट्रेस ने 'हवा आने दे' फिल्म में काम किया था। एक्ट्रेस की यह डेब्यू फिल्म थी जो कि 2004 में रिलीज हुई। 2019 में एक्ट्रेस ने मराठी फिल्म 'हिरकनी' में भी बेहतरीन काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











