'आज भी रहता है दर्द..' 13 की उम्र में यौन उत्पीड़न का शिकार हुआ था ये एक्टर, बड़े आदमी ने किया था..

आज जो सितारे चमक रहे हैं वो हमेशा से ऐसे ही थे? नहीं, ये सच नहीं है। कई सितारों के साथ कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। आज हम एक ऐसे एक्टर की बात करने वाले हैं जिसके साथ बचपन में यौन उत्पीड़न हुआ था।
अभिनेता उस वक्त महज 13 साल के थे। मशहूर टीवी शो भाबी जी घर पर हैं के सक्सेना जी की हम बात कर रहे हैं जो कि इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
इस शो में जान डालने वाले सक्सेना जी ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जो कि थोड़ा सा पागल है और अजीब अजीब हरकते हैं। सक्सेना जी का नाम सानंद वर्मा है और उन्होने अपनी आप बीती एक बार लोगों को बताई थी।
सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार
सानंद वर्मा ने बताया कि वो दर्द उनको आज भी महसूस होता है। अभिनेता का कहना है कि वो जब महज 13 साल के थे तो उनसे उम्र में काफी बड़े व्यक्ति ने गलत काम किया था। यौन उत्पीड़न की इस घटना को सानंद आज भी नहीं भूल पाए हैं। एक्टर का कहना है कि यौन उत्पीड़न एक बच्चे के दिमाग में हमेशा रहता है। वो चाहे तो भी इसको भूल नहीं पाता है। उनके साथ जो हुआ वो काफी भयानक था और इस दर्द के साथ वो लगातार जी रहे हैं।
गरीबी में बीता बचपन
सानंद वर्मा ने ये भी बताया कि इस घटना के बाद वो काफी परेशान रहते थे। गरीबी को लेकर एक्टर का कहना था कि, "हम बहुत गरीब थे और मेरे पिता मेरे लिए एक सफेद शर्ट, पैंट और एक सस्ते बल्ले की व्यवस्था करने में कामयाब रहे। वहां एक बड़ा आदमी था जिसने मेरा यौन शोषण करने की कोशिश की। मैं इतनी डर गया था कि मैं वहां से भाग गया। तब से मैंने फिर कभी क्रिकेट के बारे में नहीं सोचा।" अब अभिनेता के फैंस इस बात को सुनकर काफी हैरान है। लोगों को चेहरे पर मुस्कान लाने वाले सानंद वर्मा का जीवन दर्द में गुजरा है।


Click it and Unblock the Notifications











