अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम से भिड़ने को तैयार बाहुबली स्टार- धमाकेदार CLASH
बाहुबली स्टार प्रभास अपनी अगली फिल्म 'साहो' की झलक के साथ धमाका कर चुके हैं। प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है। लेकिन बता दें, इसी दिन को अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने भी लॉक कर रखा है। 15 अगस्त को साहो के साथ अक्षय की मिशन मंगल और जॉन की बाटला हाउस क्लैश होने वाली है। कोई शक नहीं कि यह एक धमाकेदार भिड़ंत होगी।

15 अगस्त को देशभर में छुट्टी होती है, लिहाजा प्रोड्यूसर्स के लिए यह डेट काफी खास है। साल 2018 में भी इसी दिन अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म क्लैश हुई थी और दोनों ही फिल्में सफल रही थी। लेकिन इस बार इन दो सितारों के सामने 'साहो' भी है, जो काफी बड़े स्तर पर तैयार हुई है और दक्षिण के साथ साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज की जाएगी। जाहिर है बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रभाव साफ देखने को मिलेगा।
saaho mission mangal batla house prabhas akshay kumar john abraham साहो मिशन मंगल बाटला हाउस प्रभास अक्षय कुमार जॉन अब्राहम


Click it and Unblock the Notifications