19 साल की उम्र में बनी मां, 8 महीने की बेटी संग घर से भागी, अब है ऐसा हाल
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे चेहरे हैं, जिनकी जिंदगी पर्दे पर जितनी चमकदार दिखती है, असल में उतनी ही दर्द और संघर्ष से भरी होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनका नाम रुखसार रहमान है। तूने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में एंट्री कर ली थी और अचानक से उनका करियर खत्म हो गया। उन्होंने शादीशुदा जिंदगी में भी काफी दिक्कतों का सामना किया और फिर बेटी को लेकर घर छोड़ना पड़ा।

रुखसार रहमान टीवी और फिल्म इंडस्ट्री क्या एक जाना माना चेहरा है। उन्होंने काफी सारे सीरियल और फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें सब कुछ छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत करनी पड़ी।
17 साल की उम्र में रखा था बॉलीवुड में कदम
रुखसार रहमान ने सिर्फ 17 साल की उम्र में एक्टिंग में कदम रख दिया था। जो 1992 में फिल्म 'याद रखेगी दुनिया' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ आदित्य पंचोली नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म कुछ ज्यादा चल नहीं पाई लेकिन रुखसार की मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया था।
इस फिल्म के बाद रुखसार को कई सारे बड़े बैनर्स से ऑफर आने लग गए थे और वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री का उभरता हुआ चेहरा बन गई। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ में भी फिल्म 'इंतेहा प्यार की' में काम किया था।
सलमान खान की छोड़ी थी फ़िल्म
रुखसार के करियर में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा ऑफर हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन पारिवारिक दबाव की वजह से उन्हें यह फिल्म बीच में ही छोड़नी पड़ी।
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उनके पिता फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट और इंडस्ट्री के माहौल से नाखुश थे। परिवार नहीं चाहता था कि वह फिल्मों में आगे चलकर काम करें। इसी के चलते उन्हें इतना बड़ा प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ गया था। लेकिन बाद में फिल्म की लीड हीरोइन के किरदार का नाम रुखसार रखा गया था।
कई और बड़ी फिल्मों के ठुकराए ऑफर
जब रुखसार का कैरियर धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा तब उनके घर वालों ने उनकी शादी करवा दी थी। शादी के बाद में उन्हें अपनी एक्टिंग छोड़नी पड़ गई थी और तब उनके पास में कई सारी बड़ी फिल्मों के ऑफर भी थे।
खबरों के अनुसार उन्हें बाजीगर और रोज जैसी फिल्मों में काम करने का भी मौका मिल रहा था। लेकिन शादी और परिवार के कारण इन फिल्मों का हिस्सा वह नहीं बन पाई। अगर वह तब इंडस्ट्री में बनी रहती तो शायद उनका करियर बिल्कुल आज अलग मुकाम पर पहुंच चुका होता।
19 साल की उम्र में बन गई थीं मां
रुखसार की बहुत ही कम उम्र में शादी हो गई थी और फिर सिर्फ 19 साल की उम्र में वह मां भी बन गई थी। जब वह छोटी सी उम्र में मां बनी और बेटी को जन्म दिया तो उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। लेकिन अपनी शादीशुदा जिंदगी में उन्हें लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
धीरे-धीरे उनके रिश्ते खराब होते चले गए और फिर अभिनेत्री को एक बड़ा फैसला लेना पड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रुखसार अपने 8 महीने की बेटी को चुपचाप लेकर घर से चली गई थी। तब उनके पास में कोई भी बड़ा सहारा नहीं था और उनका करियर भी बिल्कुल ठप हो चुका था।
बेटी के लिए दोबारा शुरू की जिंदगी
घर छोड़ देने के बाद में रुखसार ने फिर भी हार नहीं मानी और अपनी बेटी के परवरिश करने के लिए अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। कुछ वक्त तक तो उन्होंने एक बुटीक स्टोर भी चलाया। लेकिन एक्टिंग का सपना उनके अंदर कहीं ना कहीं जिंदा था। तकरीबन 13 साल तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद में वह मुंबई वापस लौटी। उन्होंने दोबारा ऑडिशन दिया और खुद को साबित करने की कोशिश की।
13 साल बाद फिर मिली फिल्मों में पहचान
काफी संघर्ष करने के बाद में साल 2005 में उन्हें फ़िल्म डी कंपनी में काम मिला। इस फिल्म को रामगोपाल वर्मा द्वारा बनाया गया था और इसमें उन्होंने रणदीप हुड्डा की गर्लफ्रेंड का किरदार अदा किया था। इसके बाद में उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी एक खास पहचान बनाई।


Click it and Unblock the Notifications









