RRR Runtime: एस एस राजामौली की फिल्म इतिहास की सबसे लंबी फिल्मों में से एक, देखिए लंबी हिंदी फिल्मों की लिस्ट

एसएस राजामौली की फिल्म RRR, नए साल पर रिलीज़ होकर फैन्स को नए साल का तोहफा देगी। फिल्म 7 जनवरी को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म का टीज़र बेहद पसंद किया गया वहीं अब फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है और फैन्स को काफी ज़्यादा पसंद आ रहा है। इस बीच फिल्म के कुछ गाने भी रिलीज़ हुए जो फैन्स को बेहद पसंद आए।

अब RRR से जुड़ी कुछ और दिलचस्प डीटेल्स सामने आई है जो कि फिल्म को और खास बनाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एसएस राजामौली की ये पीरियड फिल्म 3 घंटे से भी ऊपर की है। फिल्म का Runtime है 186.54 मिनट। यानि कि लगभग 3 घंटे और सात मिनट।

rrr-runtime-ss-rajamouli-delivers-one-of-the-longest-films-list-of-hindi-films-with-longest-runtime

एसएस राजामौली, मकर संक्रांति वीक की शुरूआत RRR के साथ करना चाह रहे हैं। वहीं एक हफ्ते बाद मकर संक्रांति पर प्रभास की फिल्म राधेश्याम रिलीज़ और राजामौली अपने बाहुबली हीरो प्रभास के साथ क्लैश करना नहीं चाहते हैं। इसलिए RRR की रिलीज़ डेट 7 जनवरी रखी गई है। अब ज़ाहिर सी बात है कि राजामौली जितने भव्य तरीके से फिल्में बनाते हैं, 3 घंटे तो कुछ भी नहीं है। लेकिन फिर भी राजामौली, बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे लंबी फिल्मों को पीछे नहीं छोड़ पाए हैं। देखिए ये लिस्ट

गैंग्स ऑफ वसेपुर

गैंग्स ऑफ वसेपुर

अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वसेपुर का Runtime था 5 घंटा और 9 मिनट। इस फिल्म को अनुराग कश्यप को दो पार्ट में रिलीज़ करना पड़ा। लेकिन ये फिल्म सिनेमा के इतिहास के बेस्ट फिल्मों में शामिल हुई।

LOC कारगिल

LOC कारगिल

2003 में रिलीज़ हुई जेपी दत्ता की फिल्म LOC कारगिल का रन टाईम था 4 घंटा और 34 मिनट। यही कारण था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। क्योंकि लोग 4.30 घंटे बैठकर केवल युद्ध नहीं देख सकते थे।

रक्तचरित्र

रक्तचरित्र

2010 में आई विवेक ओबेरॉय स्टारर राम गोपाल वर्मा की फिल्म रक्त चरित्र 4 घंटे 4 मिनट लंबी थी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा कमाल नहीं दिखा पाई।

मेरा नाम जोकर

मेरा नाम जोकर

राज कपूर की ऐतिहासिक फिल्म मेरा नाम जोकर भी 4 घंटे और 4 मिनट लंबी फिल्म थी। किसी को यकीन नहीं था कि ये फिल्म इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म टीवी पर रिलीज़ होने के बाद हिट हुई।

तमस

तमस

इन फिल्मों से लंबी थी ओम पुरी स्टारर तमस। 1988 में आई इस फिल्म को टीवी पर रिलीज़ करना पड़ा था। इसे डायरेक्ट किया था गोविंद निहलानी ने।

स्वदेस

स्वदेस

शाहरूख खान स्टारर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म स्वदेस 3.30 घंटे लंबी फिल्म थी। इसे भले ही क्रिटिक्स ने सराहा हो लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। सबने इस फिल्म को एक धीमी फिल्म कहा था।

सौदागर

सौदागर

राजकुमार और दिलीप कुमार स्टारर एतिहासिक फिल्म सौदागर का Runtime था 3.31 घंटे। फिल्म ने फैन्स के दिल में जगह बनाई थी और इसका गाना इमली का बूटा इतना मशहूर था कि हर किसी की ज़ुबान पर चढ़ गया था।

जोधा अकबर

जोधा अकबर

जोधा अकबर का Runtime था 3.33 घंटे। ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन स्टारर ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था आशुतोष गोवारिकर ने।

मोहब्बतें

मोहब्बतें

आदित्य चोपड़ा की मल्टीस्टारर फिल्म मोहब्बतें का Runtime था 3.22 घंटे। 3 प्रेम कहानियों को शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय के रोमांस से जोड़ने में इतना वक्त तो लगना ही था।

सलाम ए इश्क

सलाम ए इश्क

निखिल आडवाणी की सलाम ए इश्क ने छह प्रेम कहानियों को एक धागे में बुना और इसके लिए उन्होंने 3 घंटे 36 मिनट का समय लिया।

हम साथ साथ हैं

हम साथ साथ हैं

सूरज बड़जात्या की फिल्म हम साथ साथ हैं ने चार कपल के एक परिवार की कहानी को साथ बुना जिसके लिए उन्होंने दर्शकों से 3 घंटा 48 मिनट का समय लिया।

नरसिम्हा

नरसिम्हा

उर्मिला मातोंडकर की डेब्यू फिल्म नरसिम्हा का रनटाईम था 3 घंटा 34 मिनट। इस फिल्म को डायरेक्ट किया था एन चंद्रा ने।

कभी खुशी कभी गम

कभी खुशी कभी गम

करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम का रन टाईम था 3 घंटा 30 मिनट। फिल्म दर्शकों को और खासतौर से NRI ऑडियंस को काफी ज़्यादा पसंद आई थी।

लगान

लगान

आमिर खान की आशुतोष गोवारिकर फिल्म लगान 3 घंटा 44 मिनट लंबी थी। फिल्म ऑस्कर तक पहुंची थीं।

बोस द फॉरगॉटन हीरो

बोस द फॉरगॉटन हीरो

सुभाष चंद्र बोस की ज़िंदगी पर बनी इस फिल्म में नेताजी की भूमिका में दिखाई दिए थे सचिन खेड़ेकर। फिल्म का Runtime था 3 घंटा 42 मिनट।

खून पसीना

खून पसीना

1977 की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और रेखा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को 1989 में रजनीकांत के साथ तमिल में शिवा नाम से रीमेक किया गया था। फिल्म का Runtime था 3 घंटा 30 मिनट।

खतरनाक

खतरनाक

संजय दत्त की फिल्म खतरनाक 3 घंटा 42 मिनट लंबी थी। फिल्म को डायरेक्ट किया था भरत रंगचारी ने।

कभी अलविदा ना कहना

कभी अलविदा ना कहना

कभी अलविदा ना कहना को डायरेक्ट किया था करण जौहर ने। फिल्म का रनटाईम था 3 घंटा 35 मिनट।

संगम

संगम

संगम को डायरेक्ट किया था राजकपूर ने। फिल्म का रन टाईम था 3 घंटा 58 मिनट।

इंदर सभा

इंदर सभा

आघा हसम अमानत की फिल्म इंदर सभा 3 घंटा 31 मिनट लंबी थी। फिल्म एक उर्दू नाटक थी जिसे फिल्म में बदला गया था।

बात करें आरआरआर की तो करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से बन रही ये फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी। फिल्म को ओवरसीज में भी काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। बता दें, राजामौली की पिछली फिल्म बाहुबली ने ओवरसीज में 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। पहले खबरें थीं कि फिल्म में अजय देगवन राम चरण तेजा के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे लेकिन फिर खबरें आईं कि वो फिल्म में एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X