..................... RRR Movie's popular song Naatu Naatu was shot in 20 days with 43 retakes, read all the interesting facts। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने वाला 'नाटू नाटू' गाना 43 टेक और 20 दिन में हुआ था शूट, जानें और भी दिलचस्प फैक्ट्स - Hindi Filmibeat

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने वाली 'नाटू नाटू' सॉन्ग 43 टेक और 20 दिन में हुआ था शूट, सामने आए मजेदार फैक्ट्स

RRR

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2023 में फिल्म के गाने 'नाटु नाटु' को को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। फिल्म ने भारत की अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई है। बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2 सालों के बाद फिजिकली आयोजित किया गया है।

वहीं, फिल्म आरआरआर को भी ऑस्कर के लिए चयनित किया गया है। ऐसे में आरआरआर और 'नाटू नाटू' गाने की ही चर्चा हर तरफ हो रही है। गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने इस गाने को लेकर आज तक से खास तौर पर बात की और कुछ मजेदार फैक्ट्स भी शेयर किए।

आम लोगों की तरह प्रेम रक्षित की भी खुशियां सातवें आसमान पर है। गाने के कोरियोग्राफर होने के तौर पर यह उनके लिए एक बड़ी सफलता है। प्रेम रक्षित ने कहा कि, वो भगवान और एसएस राजामौली के शुक्रगुजार हैं कि, उन्होंने उन पर विश्वास किया और उन्हें यह मौका दिया।

 चुनौती की तरह था गाना

चुनौती की तरह था गाना

प्रेम रक्षित ने कहा कि, उन्होंने इस गाने को चुनौती की तरह लिया था। उन्होंने कहा- 'एक स्टार के साथ काम करना आसान नहीं होता है, और इस गाने में दो स्टार को एक ही एनर्जी और एक ही स्टाइल में ढालना और भी बड़ा चैलेंज था। इस गाने को कोरियोग्राफ करने में प्रेम रक्षित को दो महीने लग गए थे।'

110 मूव्स किए तैयार

110 मूव्स किए तैयार


प्रेम रक्षित ने बताया कि, उन्होंने इस गाने को एक स्केल पर तैयार किया था। साथ ही उन्होंने इस गाने के लिए 110 मूव्स तैयार किया था। प्रेम रक्षित ने यह भी शेयर किया कि, वो जब नर्वस होते थे तो जाकर एसएस राजामौली से बात करते थे।

20 दिन हुई शूटिंग

20 दिन हुई शूटिंग

प्रेम रक्षित ने आज तक से कहा कि, इस गाने को उन्होंने 20 दिन में शूट किया था। वहीं, 43 रीटेक्स में गाने की शूटिंग खत्म हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि, पहली बार जब एसएस राजामौली इस गाने को लेकर आए थे तो वो काफी डर गए थे। उन्होंने कहा- 'दोनों सुपरस्टार को एक साथ नचाना बहुत बड़ी बात थी। मैं इस प्रेशर पर रहता था कि कहीं भी मेरी वजह से ये सुपरस्टार एक दूसरे से कमतर न दिखें। मुझे दोनों को ही सामान एनर्जी में दिखाना था।'

राजामौली को चाहिए थे फन मोमेंट्स

राजामौली को चाहिए थे फन मोमेंट्स

प्रेम रक्षित ने यह भी शेयर किया कि, इस गाने की शूटिंग के दौरान राजामौली को हमेशा कुछ फन मोमेंट चाहिए होते थे। इसलिए बीच-बीच में गाने को इंप्रोवाइज किया जाता था।

यूक्रेन में हुई थी शूटिंग

यूक्रेन में हुई थी शूटिंग

उन्होंने यह जानकारी भी दी कि, इस गाने की शूटिंग यूक्रेन में हुई थी। दोनों ही स्टार्स सुबह में फिल्म की शूटिंग कर शाम में गाने की रिहर्सल करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X