25 करोड़ के इस आलीशान महल में रहते हैं जूनियर एनटीआर, किसी फिल्म के सेट से भी शानदार है ये घर

साउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई आरआरआर में जूनियर एनटीआर की जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल काफी ज्यादा इंप्रेस हो गया था. इतना ही नहीं आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं.
आज हम आपको उनके आलीशान घर की कुछ झलक दिखाने वाले हैं. जानकारी के लिए आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर साउथ के सबसे महंगे सितारों में से एक माने जाते हैं. जो कि हैदराबाद के एक आलीशान बंगले में अपने पूरे परिवार के साथ में रहते हैं.
25 करोड़ के बंगले में रहते हैं जूनियर एनटीआर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर का यह बंगला काफी बड़े एरिया में बना हुआ है और इसकी कीमत तकरीबन 25 करोड रुपए बताई जाती है. यहां तक कि वह अपने घर की झलक अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ में शेयर करते रहते हैं. अपने इस बंगले को उन्होंने काफी सुंदर इंटीरियर से डेकोरेट किया हुआ है.
लिविंग रूम है बेहद स्पेशियस
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जूनियर एनटीआर के घर का लिविंग रूम नजर आ रहा है. जिसमें काफी स्पेस भी है और यह तस्वीर में साफ देखा जा सकता है. बता दें कि उनके लिविंग रूम में क्रीम शेड के सोफे और फ्लावर पॉट भी लगा हुआ देखा जा रहा है.
घर में बना हुआ है एक बड़ा सा गार्डन
यह जूनियर एनटीआर का घर का टेरिस है. जहां पर वह अपने बच्चों के साथ में दिवाली मनाते हुए नजर आ रहे हैं और यह तस्वीर भी काफी ज्यादा खूबसूरत है. यहां तक की आपको बता दें कि एक्टर के घर में महंगे फर्नीचर और खूबसूरत इंटीरियर के साथ-साथ एक बड़ा सा गार्डन भी बना हुआ है.
आंध्र प्रदेश के सीएम रह चुके एनटी रामा राव के हैं पोते
जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन आपको बता देंगे जूनियर एनटीआर का असली नाम नंदामुरी तारक रामा राव है. इतना ही नहीं जूनियर एनटीआर और कोई नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के सीएम रह चुके एनटी रामा राव के पोते हैं.


Click it and Unblock the Notifications















