करीना नहीं बल्कि ये हसीना होती सैफ अली खान की दूसरी बेगम, एक्ट्रेस नहीं संभाल पाई पटौदी नवाब के मूड स्विंग्स

Roza And Saif Ali Khan Relationship

सैफ अली खान बॉलीवुड के जाने-माने सितारे हैं और आपको बता दें कि उनके दमदार एक्टिंग भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. लेकिन इससे भी ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का विषय बने रहते हैं और आपको बता दें कि सबसे ज्यादा उनकी लव लाइफ चर्चा का विषय बनी रही है. बता दें कि अमृता सिंह से तलाक के बाद में उन्होंने करीना कपूर से पहले एक और महिला को डेट किया था जिसका नाम रोजा कैटलानो था. उस समय सैफ अली खान अपनी पहली और बेहद ही असफल रही शादी से बाहर निकले और रोजा के साथ में हर जगह वह नजर आने लग गए थे.

सैफ अली खान और रोजा करने लगे थे एक दूसरे को डेट

चाहे पार्टीज हो या फिर इवेंट, यहां तक कि अवॉर्ड शो में भी सैफ अली खान को रोजा के साथ में देखा जाता था और एक्टर को अपनी पहली शादी से ज्यादा उन दिनों खुश देखा जा रहा था. लेकिन आपको बता दें कि रिलेशनशिप की परीक्षा में सैफ अली खान और रोजा का रिश्ता कामयाब ना हो सका और लिव-इन में रहने के बावजूद भी दोनों अलग हो गए थे.

सैफ ने रोजा से छुपाई थी पहली शादी की बात

इसी के साथ आपको बता दें कि रोजा का टूटा हुआ दिल इंटरव्यू में साफ नजर आ रहा था. हालांकि उन्होंने शांत रहने की काफी कोशिश की लेकिन फिर भी वह काफी इमोशनल देखी जा रही थी. रोजा ने इस इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने सैफ अली खान से रिश्ता क्यों खत्म किया. इस पर उन्होंने बात करते हुए बताया था कि सैफ अली खान ने पहले उन्हें अपनी शादी और बच्चों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी थी.

रोजा की दोस्त ने भी बताई थी रिश्ता टूटने की वजह

इसी के साथ साथ रोजा ने यह भी बताया कि वह जब भारत आए तो उन्हें पता चला कि सैफ अली खान की पहले भी शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं. यहां तक कि रोजा उनके दोनों बच्चों से भी अटैच हो गई थी. लेकिन जब सैफ के साथ में उनका ब्रेकअप हुआ तो वह उनके बच्चों से भी दूर होने लगी. बाद में कोलकाता में कॉस्टयूम डिजाइनर रह चुकी सुष्मिता दास गुप्ता जो कि रोजा की दोस्ती उन्होंने भी कुछ कारण बताए. उन्होंने कॉस्मापॉलिटन से बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया कि जब रोजा ने अलग होने की बात को कंफर्म किया था तो वह रोने लग गई थी.

सैफ अली खान के मूड स्विंग्स को नहीं खेल पाई थी रोजा

इसी इंटरव्यू के आगे उन्होंने यह भी बताया कि वह सैफ अली खान के मूड स्विंग्स को संभाल नहीं पा रही थी. जब सैफ अली खान काम करने जाते तो काफी ज्यादा हाय पर हो जाते थे और तब वह बहुत ही ज्यादा डिफरेंट इंसान नजर आते थे. यहां तक कि वह कई दिनों तक रोजा से बात भी नहीं किया करते थे और वह काम के प्रेशर में भी रहा करते थे. लेकिन रोजा एक्टर की हेल्थ को लेकर परेशान रहा करती थी. लेकिन जब दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई तो यह भी बताया गया कि एक्टर से रोजाना एली मनी की भी मांग कर दी थी. जिससे कि सैफ अली खान ने इनकार कर दिया था और उन्होंने आगे यह भी कहा कि सैफ मुझे फाइनेंशली सपोर्ट नहीं करते हैं. बता दें कि रोजा अपने प्रोजेक्ट को लेकर भारत में ही रहा करती थी और अपना बिल भरने के लिए पूरी तरह से सक्षम थी.

More from Filmibeat

Read more about: roza saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X