..................... royal daughter in law bollywood debut in bikini Munmun Sen gave bikini scenes in her first film andar bahar - Hindi Filmibeat

राजघराने की बहू ने किया बॉलीवुड डेब्यू... डायरेक्टर ने पहना दी बिकिनी, हिल गया था बॉलीवुड

Munmun Sen

आज के समय में बॉलीवुड फिल्मों में देखने के लिए मिलता है कि हसीनाएं बिकिनी पहनने से लेकर इंटीमेट सीन देने तक के लिए कभी भी पीछे नहीं हटती है। इस लिस्ट में करीना कपूर से लेकर श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण तक का नाम शुमार है। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब अभिनेत्रियां अपने कपड़ों का बहुत ध्यान रखती थी। उनके कपड़े उनकी इमेज को तय करते थे।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने ऑन स्क्रीन बिकिनी पहनकर पूरी इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की बंगाली ब्यूटी के नाम से जाने जाने वाली दिग्गज अभिनेत्री मुनमुन सेन की। बता दे की एक्ट्रेस ने अपनी पहली ही फिल्म में कुछ ऐसे सीन दे दिए थे, जिसके चलते फिल्म के दोनों हीरो अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ तो बिल्कुल पीछे छूट गए थे।

बता दे कि मुनमुन सेन ने अपने इस अंदाज के चलते जीनत अमान से लेकर परवीन बॉबी जैसी अभिनेत्रियों का स्टारडम खत्म कर दिया था। बता दे कि मुनमुन सेन ने अपने करियर की शुरुआत अंदर बाहर फिल्म से की थी और इसमें उन्होंने स्क्रिप्ट और डायरेक्टर की डिमांड पर काफी बोल्ड सीन भी दिए थे। इसके चलते इंडस्ट्री में काफी बवाल हुआ था और अपने बिंदास अंदाज के साथ 80 के दशक की एक्ट्रेस जानी-मानी हसीना बन गई थी।

मुनमुन सेन ने हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली, कन्नड़, तमिल और तेलुगू भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।इसी के अलावा आपको बता दें कि मुनमुन सेन कोलकाता के एक रईस परिवार से ताल्लुक रखती है। एक्ट्रेस की मां सुचित्रा सेन भी इंडस्ट्री का जाना माना नाम रह चुके हैं। मुनमुन के दादा एक दौर में त्रिपुरा सरकार में मंत्री थे। मुनमुन सेन ने बचपन से ही फिल्मी दुनिया में जाने की ठान ली थी और वह अपनी मां से भी काफी प्रभावित थी।

मुनमुन सेन ने साल 1978 में देव वर्मा के साथ शादी रचाई। उनके पति राजघराने से ताल्लुक रखते थे। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि मुनमुन सेन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत शादी के बाद की। हालांकि आपको बता दें कि उनकी पहली फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और इसके चलते काफी बवाल देखने को मिला था और अभिनेत्री सुर्खियों में आ गई थी।

Read more about: features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X