रॉय देख दर्शकों ने रणबीर से पूछा तू है कि नहीं- दर्शकों का रिव्यू
रॉय फिल्म देखकर जितना क्रिटिक्स निराश हैं उससे भी कहीं ज्यादा दर्शक निराश हैं खासतौर पर यंग जेनरेशन जिन्होंने वैलेंटाइन डे के लिए रॉय फिल्म की टिकट बुक करा रखी है। लोगों को उम्मीद थी कि जैकलीन फर्नांडीज, अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर जैसे बेहतरीन कलाकारों के होने से रॉय फिल्म में कुछ तो खास होगा ही। लेकिन उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म की कहानी इतनी उलझी हुई है कि उसे समझने में इतना वक्त लग गया कि कब फिल्म शुरु होकर अपने अंत की ओर बढ़ गयी ये दर्शकों को ये पता ही नहीं चला। दर्शकों के हिसाब से रॉय का सबसे खूबसूरत पार्ट है जैकलीन फर्नांडीज जिन्होंने फिल्म में जान बनाए रखी और लोगों को बोर होने से बचा लिया।
लोगों ने ट्विटर पर रॉय की काफी बैंड बजाई है और एक ही सवाल किया है कि रणबीर कपूर फिल्म रॉय में तू है किन नहीं..


Click it and Unblock the Notifications