..................... Roy movie is disaster see why - Hindi Filmibeat

रॉय फ्लॉप..जानिये क्यों

अभिनेता रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीज की रॉय का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन फिल्म का पहले दिन सिनेमाघरों में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। रॉय में अर्जुन रामपाल, जैकलीन फर्नांडीज और रणबीर कपूर ने अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय करने की कोशिश की लेकिन कुल मिलाकर सभी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

रॉय यूं तो एक जासूसी फिल्म है जिसे निर्देशक ने उलझाने की पूरी कोशिश की है ताकि फिल्म को डिटेक्टिव की जरुरत पड़े और वो फिल्म को सुलझाए। लेकिन शायद कहीं ना कहीं निर्देशक कुछ ही कहानी में उलझकर रह गये और दर्शक भी। फिल्म की शुरुआत से लेकर आधी फिल्म के खत्म होने तक ये समझ ही नहीं आया कि आखिर फिल्म जा कहां रही है।

तो आइये जानते हैं वो कौन कौन से पहलू रहे जिनकी वजह से रॉय जैसी बेहतरीन फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी ना उतर सकी।

रणबीर कपूर का अभिनय- फिल्म का एक सबसे बड़ा निगेटिव प्वाइंट रहा कि उन्होंने रणबीर कपूर जैसे बेहतरीन अभिनेता को मौका ही नहीं दिया कि वो अपने अभिनय से अपने किरदार में जान डाल सके। वो किसी कठपुतली या किसी कॉमिक बुक के किरदार से कम नहीं थे।

उलझी हुई कहानी- रॉय फिल्म की कहानी बेहद उलझी हुई थी। कबीर ग्रेवाल अपनी फिल्म गन पार्ट 3 की कहानी लिखते हुए आएशा से मिले और फिर जन्म हुआ रॉय और टिया का। लेकिन रॉय और टिया के साथ कबीर और आएशा की कहानी इतनी उलझ गयी कि समझ मे ही नहीं आ रहा था कि आखिर फिल्म के निर्देशक और फिल्म के अंदर के निर्देशक में से किसपर यकीन किया जाए।

किरदारों के बीच कोई तालमेल नहीं- कबीर ग्रेवाल और आएशा रॉय फिल्म के मुख्य किरदार हैं। इसके अलावा रॉय और टिया कबीर ग्रेवाल की सोच का हिस्सा हैं। एक इमैजिनेशन हैं। इन चारों किरदारों में कोई तालमेल ही नज़र नहीं आया। कब फिल्म का रुख किस किरदार से किस किरदार की तरफ मुड़ जाता ये समझ ही नहीं आ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X