Bollywood Parenting: 23 साल की एक्ट्रेस को ऐसे पाल रही तलाकशुदा मां- प्रोटेक्शन जरुर यूज करो... ड्रिंक करो..

Bollywood Actress Parenting Tip: बॉलीवुड सेलेब्स का लाइफस्टाइल काफी ग्लैमरस होता है। इसके साथ ही उनके बच्चे तो बचपन से ही उस लाइफस्टाइल का हिस्सा रहते हैं और उनकी परवरिश भई नॉर्मल चाइल्ड से काफी अलग रहती है। आज हम आपको एक ऐसे बॉलीवुड एक्ट्रेस से मिलाने जा रहे हैं जो किसी फिल्मी खानदान से तो नही आती है लेकिन इस 23 साल की एक्ट्रेस की मां ने उनकी परवरिश बेहद खुले विचारों से की है।

Bollywood Actress Parenting Tip

खुले विचारों से हुई परवरिश

हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रोशनी वालिया की जो अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में दिखाई दी थीं। दिलचस्प बात ये हैं कि इस फिल्म में रोशनी का जैसा किरदार था उनका रीयल लाइफस्टाइल उससे बस 19-20 के ही फासले पर है। इसका खुलासा रोशनी वालिया ने खुद किया था और बताया था कि उनकी मां कैसे उन दोनों बहने की परवरिश करती है जो कि नॉर्मल लाइफ से काफी अलग देखने तो मिलती है। बता दें कि रोशनी वालिया की मां का तलाक हो चुका है ।

प्रेटोक्शन के साथ करो सब काम

रोशनी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां बहुत खुले विचारों वाली हैं। वह रोशनी को जिंदगी खुलकर जीने की सलाह देती हैं। मां कहती हैं कि पार्टी करो, बाहर जाओ, दोस्तों के साथ समय बिताओ, लेकिन हर काम सोच-समझकर और प्रोटेक्श के साथ करो।

मां को दिया क्रेडिट

रोशनी ने कहा, "आज मैं जहां भी हूं, उसका पूरा क्रेडिट मेरी मां को जाता है। उन्होंने मेरे सपनों को पूरा करने के लिए अपना शहर छोड़कर मुंबई का रुख किया। उनके इस त्याग के बिना मैं यहां तक कभी नहीं पहुंच पाती।"

रोशनी ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही टीवी और फिल्म सेट पर काम किया है। कम उम्र में काम करने की वजह से वह जल्दी समझदार हो गईं। उन्हें जिंदगी और इंडस्ट्री के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। अपनी परवरिश के बारे में बात करते हुए रोशनी ने कहा कि उनकी मां उन्हें पूरी आज़ादी देती हैं, लेकिन सही रास्ता भी दिखाती हैं। उनके बनाए नियम उन्हें कभी बुरे नहीं लगे, बल्कि अच्छे और समझदारी भरे लगे।

मां ने दी खुली आजादी

अपनी मां के बनाए नियमों के बारे में रोशनी ने कहा, "मैं ठीक तरह से बड़ी हो रही हूं और इसका पूरा क्रेडिट मेरी मां को जाता है। वह मुझे आजादी भी देती हैं और सही मार्गदर्शन भी। उनके नियम मुझे कभी बोझ नहीं लगते, बल्कि वह मुझे 'ट्रेंडी' लगती हैं।"

बड़ी बहन की भी समझाई बातें

इंटरव्यू के दौरान रोशनी ने ऐसा खुलासा किया, जो अब ऑनलाइन खूब चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा, "मेरी मम्मी हमेशा मुझे प्रोत्साहित करती हैं। वह हमेशा याद दिलाती हैं कि अगर तुम कुछ करती हो, तो प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूरी करो। मुझसे पहले वह मेरी बहन को भी यही बात समझाती थीं और अब मुझसे कहती हैं।"

इंडॉय करो पार्टी करो

रोशनी ने एक मज़ेदार किस्सा भी सुनाया, जब उनकी मां ने उन्हें लाइफ एंजॉय करने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने बताया, "मेरी मां कहती हैं कि तुम बाहर नहीं जाती हो। आज घर पर क्यों बैठी हो? पार्टी में जाओ, एंजॉय करो। आज ड्रिंक भी नहीं की?"

रोशनी वालिया की मां की सोच सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। लोग कह रहे हैं कि आज के समय में ऐसी समझदार परवरिश बहुत जरूरी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X