गुरु की पत्नी से किया अफेयर, भागकर की शादी.. गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करती है बॉलीवुड सिंगर की लव स्टोरी
Roopkumar Rathod Anupa Jalota Wife: कहते हैं कि कोई भी रिश्ता भरोसे से चलता है। लेकिन आज हम आपको उस सिंगर शिष्य की कहानी बताने वाले हैं जिसने अपने ही गुरु की पत्नी से अफेयर कर लिया और भागकर शादी भी कर ली। ये शिष्य कोई और नहीं बल्कि मशहूर सिंगर रुपकुमार राठौर हैं।

रूप के गुरु मशहूर भजन सिंगर अनूप जलोटा हैं और उनकी कहानी काफी चौकाने वाली है। संदेशे आते हैं जैसे गानों के साथ लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले रुप कुमार राठौर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और कई सुपरहिट गाने उन्होने गाए हैं।
क्या है शादी की कहानी?
रिपोर्ट्स की मानें तो अनूप जलोटा के यहां पर रूप कुमार राठौर संगीत सीखते थे और उस दौरान अनूप का अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। किसी ना किसी कारण वो आपस में ही भिड़ते थे। विवाद ज्यादा बढ़े तो अनूप जलोटा की पत्नी सोनाली ने उनसे तलाक ले लिया।
इसके कुछ समय के बाद खबरें आईं कि रूपकुमार राठौर से वो शादी कर रही हैं जो कि सभी के लिए काफी चौकाने वाला था। जब ये बात भजन सिंगर को पता चला तो काफी गहरा सदमा लगा। लोगों को जब बात पता चली तो रूप कुमार राठौर और सोनाली राठौर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इसका कारण सिर्फ ये था कि ऐसा रिश्ता गुरु-शिष्य के रिश्ते को दाग लगा रहा था।
साथ में गाईं गजलें
बता दें कि सोनाली राठौर ने शादी के बाद रुप कुमार के साथ मिलकर गई गजलें और गाने गाए जिसके बाद उनको अपनी खुद की पहचान मिली। कहा जाता है कि इस रिश्ते से अनूप जलोटा काफी नाराज हुए थे और इंडस्ट्री में सबसे कहते थे कि कोई इनको काम न दे। अनूप चाहते थे सोनाली और रूप कुमार राठौर बर्बाद हो जाएं। बता दें कि उस वक्त इस कहानी ने कई लोगों को हैरान किया था और रिश्तों को लेकर लोगों का यकीन उठ गया था।


Click it and Unblock the Notifications











