महाभारत की द्रौपदी का 11 साल छोटे सिंगर से रहा अफेयर, पति ने खूब की मिन्नतें, फिर भी बेटे को छोड़...

Roopa Ganguly

बी आर चोपड़ा की महाभारत में द्रोपदी का किरदार रूपाली गांगुली निभाया था। उनके अभिनय की खूब तारीफ भी की गई थी और वह इतनी खूबसूरत थी कि हर कोई उन पर फिदा हो गया था। लेकिन आपको बता दें कि उनके निजी जीवन में काफी दुख आए और पति के साथ रिश्ते बिगड़ गए। इसी के अलावा 11 साल छोटे सिंगर के साथ में रिलेशनशिप होने की वजह से वह बेटे से दूर हुई।

रूपा गांगुली ने कर 1992 में मैकेनिकल इंजीनियर धुर्बो मुखर्जी के साथ में शादी रचाई थी। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम आकाश है। पहले पति के साथ रूप के रिश्ते अच्छे नहीं रहे और साल 2007 में तलाक ले लिया। बाद में 11 साल छोटे सिंगर के प्यार में वह दीवानी हो गई और एक इंटरव्यू में उन्होंने पहले पति के साथ रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने बताया कि साल 2002 तक दोनों के बीच सब कुछ सही रहा और बाद में झगड़ा होने लगे।

रूपा गांगुली ने इस पर बात करते हुए कहा कि मैं तलाक के पेपर लेकर आ जाती और फाड़ देती, फिर लेकर आई और फाड़ दिया करती। मैं जैसे ही तलाक के लिए पूछती तो वह माफी मांग लेते और फिर हम समझौता कर लिया करते थे। रूप ने अपने पति के सामने बंगाली सिंगर दिब्येंदु मुखर्जी के लिए अपनी फिलिंग्स को साझा किया। उनके पहले पति को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और एक्ट्रेस उन्हें छोड़कर मुंबई आ गई।

रूपा गांगुली के पहले पति नहीं चाहते थे कि उनका बेटा अपनी मां से मिले। इसीलिए उन्होंने अपनी बेटी की कस्टडी ले ली थी और रूपा गांगुली ने भी अपने पहले पति से गुजारा भत्ता नहीं मांगा। बाद में वह बंगाली सिंगर के साथ लिव-इन में रहने लगी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया और साडे 5 साल डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए। एक्ट्रेस ने सिंगर पर आरोप लगाए कि उन्होंने फिल्म नंदिनी से लोकप्रिय होने के बाद अभिनेत्री से ब्रेकअप कर लिया था। सिंगर ने भी यह बात कबूल की थी कि रूप ने उनके लिए काफी कुछ किया था।

बता दे कि 58 साल की रूपा गांगुली में और बंगाली सिंगर में 11 साल की उम्र का फासला था। बंगाली सिंगर ने टाइम्स आफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू साझा किया और कहा कि मैं उनके साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहा था। इसकी वजह उम्र का फासला था। सिंगर ने 26 साल की उम्र से ही रूपा गांगुली को डेट करना शुरू किया। उन्होंने कहा था कि मेरी जिंदगी से बहुत सारी उम्मीदें हैं और मैं खूब सारा पैसा भी कमाना चाहता हूं। परिवार शुरू करना चाहता हूं और उनकी और मेरी प्राथमिकताएं भी काफी अलग थी।

More from Filmibeat

Read more about: roopa ganguly features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X