गुरु से सीख रहे थे संगीत, अचानक उनकी पत्नी के लिए धड़कने लगा दिल, घर से भगाकर रचा ली शादी

Anup Jalota

अनूप जलोटा की भजन मंडली में एक वक्त पर तबला बजाने वाले रूप कुमार राठौर आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रूप कुमार राठौर का दिल अपनी ही गुरु अनूप जलोटा की पत्नी पर आ गया था। यहां तक कि उन्होंने गुरु की ही पत्नी को भगाकर उनसे गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी।

जब अनूप जलोटा को इस बात की खबर मिली तो वह गुस्से में आग बबूला हो गए थे। उन्होंने इसको लेकर काफी विरोध भी किया। यहां तक कि लोगों से रूप कुमार राठौर को काम ना देने को लेकर भी अपील की थी। यह मामला काफी ज्यादा बिगड़ गया था और इस पर खूब विवाद भी देखने को मिला था।

दरअसल साल 1984 में अनूप जलोटा अमेरिका गए थे। जहां दूसरी तरफ रूप कुमार राठौड़ उनकी पत्नी के प्यार में पड़ गए। दरअसल अनूप जलोटा जब अमेरिका जा रहे थे तो उन्होंने अपनी पत्नी सोनाली को भी साथ चलने के लिए कहा था। हालांकि उनकी पत्नी सोनाली ने इसके लिए मना कर दिया था।

उस वक्त अनूप जलोटा को इस बात के पीछे की सच्चाई नहीं पता थी। हालांकि बाद में उन्हें सब पता चल गया था क्योंकि सोनाली भी उन्हीं के शिष्य रूप कुमार राठौर को अपना दिल दे बैठी थी। दोनों के बीच काफी लंबे वक्त से चोरी छुपे अफेयर चल रहा था। जब अनूप जलोटा अमेरिका चले गए तो सोनाली ने रूप कुमार के साथ अपनी आगे की जिंदगी जीने का फैसला ले लिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रूप कुमार राठौर और सोनाली के बीच में तकरीबन शादी से पहले 5 साल तक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चला। इसके बाद दोनों ने 1989 में चोरी छुपे शादी कर ली। जब इस बात की जानकारी अनूप जलोटा को लगी तो वह काफी ज्यादा गुस्सा हो गए थे।

बाद में अनूप जलोटा ने अपने जानकारी से फोन करके रूप कुमार राठौर को काम ना देने की मांग भी की थी। लेकिन इसके बावजूद भी रूप कुमार राठौर को कोई रोक नहीं पाया और उन्होंने अपने संगीत के दम पर काफी नाम कमा लिया। अब वह अपनी पत्नी सोनाली के साथ में देश और दुनिया की सैर करते हुए नजर आते हैं। जिनकी तस्वीरों को वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: anup jalota bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X