रोनित रॉय ने जब पहली बेटी से दूसरी शादी को लेकर किया सवाल, 14 साल की बेटी ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

Ronit Roy

रोनित रॉय टीवी इंडस्ट्री के एक जाने माने एक्टर रह चुके हैं और आपको बता दें कि उनके 58 साल की उम्र हो चुकी है। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन सीरियल्स में काम किया और हर किसी के दिलों पर भी राज किया। लेकिन इन दिनों वह अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी शादी की 20वीं सालगिरह को बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया।

रोनित रॉय ने काफी समय तक मशहूर अभिनेत्री नीलम सिंह को डेट किया और बाद में साल 2003 में शादी कर ली थी। हालांकि आप दोनों के दो बच्चे भी हो चुके हैं। नीलम सिंह से पहले रोनित रॉय ने जोआना मुमताज खान के साथ में शादी रचाई थी और उनसे उनकी एक बेटी है। जिसका नाम ओना है। हालांकि अब आपको बता दें कि वह दोनों ही अलग हो चुके हैं।

रोनित रॉय की बेटी ओना की उम्र अब तकरीबन 32 साल की हो चुकी है और बेटी के जन्म के 6 महीने के बाद में ही एक्टर अपनी पहली पत्नी से अलग हो गए थे। लेकिन रोनित रॉय के दिल में आज भी अपनी पहली बेटी को लेकर एक दर्द है और इसका जिक्र साल 2011 में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान भी किया था। जहां पर उनका दर्द साफ छलका था।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान साल 2011 में रोनित रॉय ने बताया था कि मेरी पहली पत्नी से 20 साल की बेटी भी है और उसके लिए मेरी जिम्मेदारियां भी हैं। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी दूसरी पत्नी नीलम से पहली बार मिले तो उनकी बेटी 14 साल की थी। एक्टर बताते हैं कि "मुझे अभी भी बहुत अच्छे से याद है कि मैं कर चला रहा था। नीलम मेरे करीब बैठी हुई थी और ओना भी हमारे साथ थी।"

रोनित रॉय आगे बताते हैं कि "जब हमने नीलम को उसके घर तक ड्रॉप किया तो मैंने ओना से कहा कि मैं उससे बात करना चाहता हूं। ओना ने जवाब देते हुए कहा कि "मुझे पता है डैडी आप उनसे शादी करना चाहते हो। ओना जानती है कि मैं उसका पिता हूं और भले ही हम 6 महीने की उम्र में ही अलग हो चुके थे। मैंने उसे साल में सिर्फ एक बार देखा और वह भी कम समय के लिए। मैंने अपनी बेटी के जीवन के 20 साल खो दिए। मैंने उसकी जिंदगी को पूरी तरीके से मिस कर दिया है और जब मैं इसके बारे में सोचता हूं तो काफी दुखी हो जाता हूं। लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे-जैसे वह बड़ी होती है वैसे-वैसे हमारा रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता जा रहा है।"

More from Filmibeat

Read more about: ronit roy bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X