बंट गए कार्ड, लग गई मेहंदी, मंडप पर जाने से ठीक पहले इस एक्टर की दुल्हन ने कर दिया इनकार
Romiit Raaj Shilpa Shinde Marriage Broke Reason: टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कई सारे सितारे ऐसे होते हैं जिनकी लव स्टोरी अधूरी ही रह जाती है। खूब कोशिश करने के बावजूद भी वह अपना रिश्ता बचा नहीं पाते हैं। कई बार तो कुछ सितारों की शादी के मंडप पर जाने से ठीक पहले ही टूट जाती है। आज हम आपको एक टीवी के ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं।

हम आपको उस एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिसके शादी के कार्ड भी छप चुके थे। लेकिन आखिरी वक्त में शादी कैंसिल हो गई। दरअसल, हम बात कर रहे हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के एक्टर रोमित राज की। शायद ही आपको पता होगा कि एक वक्त पर वह शिल्पा शिंदे को डेट कर चुके हैं और दोनों की मुलाकात शूटिंग सेट पर हुई थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे और रोमित राज ने साथ में सीरियल 'मायका' में काम किया था। यहां पर काम करते हुए शिल्पा शिंदे और रोमित राज को एक दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों ने 6 महीने एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों की शादी के कार्ड छप गए थे और बंट भी गए थे।
लेकिन शादी से ठीक पहले शिल्पा शिंदे ने रोमित राज को छोड़ने का फैसला ले लिया था। तब दोनों का करियर पीक पर था। इतना ही नहीं शिल्पा शिंदे शादी नहीं करना चाहती थी। यही दोनों की शादी टूट गई थी और फिर शिल्पा शिंदे ने कभी भी शादी नहीं की। हालांकि उनकी जिंदगी में सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री तो हुई थी और यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया।
वहीं अगर हम रोमित राज की बात करें तो आपको बता दें कि बिना कुछ कहे सुने वह शिल्पा शिंदे की जिंदगी से बाहर हो गए थे। इस वक्त के बाद उन्होंने शादी भी कर ली और अब उनकी एक बेटी भी है। इस समय वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित का किरदार निभा रहे हैं और अब जल्दी ही इस शो को भी अलविदा कहने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications














