Love Story- टाइगर श्रॉफ के प्यार में गिरफ्त हैं दिशा पटानी, लवबर्ड की रोमांटिक PICS
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में "एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी" से डेब्यू करने वाली दिशा पटानी अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। दिशा पटानी ने कभी भी अपनी लव स्टोरी व अफेयर किसी से छुपाया नहीं है। सभी जानते हैं कि वह टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं।
टाइगर और दिशा अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। किसी बड़े फंक्शन से लेकर पार्टीज तक, दिशा का हाथ टाइगर हमेशा थामे नजर आए हैं। दोनों को बॉलीवुड का लव बर्ड कहा जाता है। कहा तो ये भी जा रहा है कि लॉकडाउन में भी दिशा और टाइगर साथ में ही रहे हैं। दोनों की कई फोटोज और वीडियो सामने आने के बाद से ऐसे गॉसिप्स किए जाने लगे।
वैसे तो दिशा पटानी ने अपना डेब्यू एमएस धोनी की बायोपिक से किया था लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस टाइगर के साथ ही उन्होंने पहली फिल्म बागी 2 की थी। जिसके बाद से दोनों की रील और रियल लव लाइफ खूब चर्चा में आई।


Click it and Unblock the Notifications











