शादीशुदा रोहित शेट्टी को प्राची देसाई से हो गई थी मोहब्बत? लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे निर्देशक!

Rohit Shetty Prachi desai

Rohit Shetty Prachi Desai live in relationship- इश्क पर किसका जोर है गालिब.. ये बात सच है क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि लोग शादी शुदा होने के बाद भी किसी से प्यार कर बैठते हैं। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई किस्से हुए हैं जो कि सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते हैं।

ऐसा ही कुछ मशहूर निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ हुआ था। जी हां, शायद आपको नहीं पता लेकिन एक फिल्म के दौरान रोहित शेट्टी को एक हसीना से प्यार हो गया था। रोहित शेट्टी उस दौरान भी शादीशुदा थे लेकिन खुद को रोक नहीं पाए।

रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी काफी समय तक उस अभिनेत्री के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री प्राची देसाई की जो कि बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं थीं। कहा जाता है कि रोहित शेट्टी एक समय प्राची देसाई के प्यार में पागल थे और उनके लिए कुछ भी करने के लिए राजी थी।

शूटिंग के दौरान हुआ प्यार

जी हां, रोहित शेट्टी और प्राची देसाई का रिश्ता तब शुरु हुआ जब वो बोल बच्चन की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और अजय देवगन लीड रोल में थे जबकि प्राची देसाई ने लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था।

कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रोहित और प्राची के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गईं थीं और निर्देशक ने सेट पर ही काफी कुछ ऐसा कर दिया था कि लोगों कि इसकी भनक लग गई थी।

इसके अलावा पता चला है कि रोहित शेट्टी ने जयपुर में एक्ट्रेस के लिए एक रोमांटिक डिनर भी प्लान किया था जिसके बाद इनके रिश्ते को लेकर चर्चा होना शुरु हो गई थी। कहते हैं कि इसके बाद दोनों लिव इन में रहे थे लेकिन ये रिश्ता कब खत्म हुआ ये बात कोई नहीं जानता है। रोहित शेट्टी एक शानदार निर्देशक हैं और अपनी दमदार फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं।

रोहित शेट्टी की पत्नी

बता दें कि रोहित शेट्टी ने माया शेट्टी के साथ साल 2005 में शादी की थी। इसके बाद से रोहित शेट्टी का किसी तरह के अफेयर नहीं सुनने को मिला था। उनका एक बेटा भी है जिनका नाम ईशान शेट्टी है। रोहित शेट्टी अपने परिवार के साथ काफी खुश हैं।

हालांकि प्राची देसाई के साथ उनके रिश्ते को लेकर कभी भी माया शेट्टी को बात करते हुए नहीं देखा गया है। फिलहाल रोहित अपने परिवार और काम में बिजी हैं। उनको सिंघम, जमीन और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। कहा जा रहा है कि वो काफी जल्दी मेगास्टार सलमान खान के साथ भी एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ नजर आने वाले हैं।

प्राची देसाई

अभिनेत्री प्राची देसाई अभी भी अनमैरीड हैं और उन्होने काफी समय से किसी फिल्म में काम भी नहीं किया है। फिल्म रॉक ऑन, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और बोल बच्चन जैसी फिल्में की हैं जिनमें उनको काफी सराहा गया है।

प्राची देसाई ने साउथ में भी काफी काम किया है लेकिन हिंदी फिल्म इंड्स्ट्री में इतना लंबा वक्त नहीं बिता पाईं। हालांकि कुछ फिल्मों से उनको पहचान तो मिली थी लेकिन उनका सफर उस तरह का नहीं रहा जैसा कि उन्होने सोचा होगा। फिलहाल वो कहां हैं और क्या कर रही हैं इसको लेकर किसी को कुछ पता नहीं है।

सोशल मीडिया पर नहीं हैं एक्टिव

प्राची देसाई को इंस्टाग्राम पर करीब 4.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। बावजूद इसके वो सोशल मीडिया पर बिल्कुल एक्टिव नहीं है। उन्होने करीब 1 साल पहले अपना आखिरी पोस्ट किया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार करते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। प्राची देसाई को लेकर फैंस का मानना है कि वो फिर से वापसी करनी चाहिए।

More from Filmibeat

Read more about: rohit shetty prachi desai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X