इस एक्ट्रेस की साड़ियां प्रेस करते थे रोहित शेट्टी, किसी ने नहीं दिया साथ, अजय देवगन की वजह से चमकी किस्मत

कई ऐसे सितारे हैं जो कि चमक रहे हैं और उस चमक से कई लोग रौशन हैं। लेकिन इनमें से कई ऐसे सितारे हैं जिनकी पिछली जिंदगी के बारे में जानकर झटका लगना लाजमी है। ये वो लोग हैं जिनको विरासत में कुछ नहीं मिला लेकिन अपने हुनर से आगे और छा गए हैं।
आज हम ऐसे ही सितारे के बारे में बात करने वाले हैँ। आज जब भी किसी एक्शन और कॉमेडी फिल्म की बात होती है तो एक ही निर्देशक का नाम सामने आता है.. जी हां, आपने सही समझा, हम बात कर रहे हैं रोहित शेट्टी की।
सफलता की हर बुलंदी को छूने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है। एक वक्त था जब अभिनेता तब्बू की साड़ियों में प्रेस किया करते थे। जी हां, स्ट्रगल के दौर में वो स्पॉटबॉय वाला काम करते थे। तब्बू से लेकर काजोल तक की साड़ी में उन्होने प्रेस किया है।
अजय देवगन ने दिया साथ
रोहित शेट्टी लगातार आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे लेकिन कोई स्टार उनके साथ काम नहीं करना चाहता था। इसके बाद अजय देवगन ने रोहित का हाथ थामा था। इसके बाद अजय देवगन के साथ उनकी हिट जोड़ी बनी है और कई दमदार फिल्में दोनों ने की। गोलमाल फन अनलिमिटेड के साथ दोनों ने पहली बार साथ में काम करके धमाका किया था। इसके बाद 100 करोड़ी फिल्मों की झड़ी दोनों ने मिलकर लगा दी थी।
पहली फिल्म
रोहित शेट्टी ने अजय देवगन की डेब्यू फिल्म फूल और कांटे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में रोहित शेट्टी असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इसके बाद उन्होने साल 2003 में अजय देवगन की पहली फिल्म निर्देशित की थी जिसका नाम जमीन था। इस वक्त वो बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर्स में से एक हैं।


Click it and Unblock the Notifications