जब Akshay Kumar ने बिना किसी सेफ्टी के हेलीकॉप्टर से लटक कर दिया सीन, रोहित शेट्टी ने जमकर की तारीफ

Akshay Kumar Helicopter Scene In Sooryavanshi: अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और अभी के वक्त में वह काफी सारी फिल्में बॉलीवुड को दे चुके हैं। उन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है और आपको बता दें कि अक्सर वह किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। कई फिल्मों में उनके स्टंट की खूब तारीफ भी हुई है।
लेकिन आपको बता दें कि साल 2021 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में उन्होंने हेलीकॉप्टर से लटक कर एक सीन दिया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अक्षय कुमार ने इस सीन में बिना किसी सेफ्टी हार्नेस के हेलीकॉप्टर से लटक कर सीन शूट किया था। इसके बाद में उनकी काफी तारीफ भी की गई थी।
अब इसी बीच एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो तब का है जब अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के अलावा कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति शो पर अपनी फिल्म सूर्यवंशी का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान रोहित शेट्टी बताते हुए नजर आ रहे हैं कि अक्षय कुमार ने हेलीकॉप्टर वाला सीन बिना किसी सेफ्टी हार्नेस की दिया है। रोहित शेट्टी ने बताया कि हम तो देखकर हैरान हो गए थे और किस्मत से कैमरामैन ने इस सीन को शूट कर लिया था। इसके बाद में रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार की जमकर तारीख भी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











