..................... Rohit shetty faced lots of struggle used to iron tabu sarees ajay devgan helped him - Hindi Filmibeat

तब्बू की साड़ियों पर प्रेस करता था ये डायरेक्टर, कोई नहीं करना चाहता था साथ में काम, अजय देवगन ने दिया सहारा

rohit shetty

Rohit Shetty Used To Iron Tabu Sarees: रोहित शेट्टी आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी उम्र 50 साल हो चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड को काफी बेहतरीन फिल्में दी है। रोहित शेट्टी मशहूर एक्टर और स्टंट डायरेक्टर एम बी शेट्टी के बेटे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी एक वक्त हुआ करता था जब उनके साथ में कोई काम करने के लिए राजी नहीं था।

रोहित शेट्टी को इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। जब उनके पिता की मौत हुई तो उनके परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की मां ने जो पैसे बचा कर रखे हुए थे वह भी खत्म हो गए थे। इसी के चलते उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी और मां-बहन की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली।

रोहित शेट्टी ने भारती सिंह के पॉडकास्ट के दौरान अपने स्ट्रगल को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता की मृत्यु हुई तो उनके पास सारे पैसे खर्च हो गए थे। इसीलिए वह लोग दादी के पास रहने चले गए। रोहित शेट्टी की मां रत्ना भी स्टंट वूमेन रह चुकी है और पति की मौत के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।

रोहित शेट्टी की मां ने सीता और गीता फिल्म में हेमा मालिनी की बॉडी डबल का रोल निभाया था। घर चलाने के लिए पैसों की जरूरत थी और इसीलिए रोहित शेट्टी ने अपनी पढ़ाई छोड़ दिया और छोटे-मोटे काम करने लगे। रोहित शेट्टी ने तो इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी पहली सैलरी सिर्फ 35 रुपए थी।

आज के वक्त में रोहित शेट्टी मशहूर डायरेक्टर बन चुके हैं। लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब उन्हें स्पॉटबॉय से लेकर हेयर ड्रेसर तक का काम करना पड़ा। रोहित शेट्टी ने तो फिल्म 'हकीकत' के दौरान तब्बू की साड़ियों को प्रेस किया था। वह काजोल के हेयर ड्रेसर भी थे। फिर उन्होंने 17 साल की उम्र में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की।

रोहित शेट्टी ने पहली फिल्म 'फूल और कांटे' बनाई थी और इस फिल्म से अजय देवगन ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। कुछ साल रोहित ने फिल्मों में असिस्ट किया और साल 2003 में फिल्म 'जमीन' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर लिया। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद कोई भी उनके साथ काम करना नहीं चाहता था।

लेकिन तब अजय देवगन ने रोहित शेट्टी की तरफ हाथ बढ़ाया। दोनों की जोड़ी ने 100 करोड़ की फिल्म दे डाली। दरअसल यह फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' है। इसके बाद इस फिल्म की चार फ्रेंचाइजी बनी। इतना ही नहीं और सभी फिल्में हिट भी साबित हुई। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ में कई और फिल्मों में भी काम किया है।

Read more about: rohit shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X