Rohit Shetty B'day: कभी 35 रुपए थी सैलरी, अपने दम पर बने एक्शन किंग, अब इतने करोड़ के हैं मालिक

rohit shetty

Rohit Shetty Birthday: बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों में शुमार रोहित शेट्टी आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म 'सर्कस' छोड़ दें, तो उनकी सभी फिल्में जबरदस्त हिट रही हैं। उनकी अधिकतर फिल्में में कॉमेडी और एक्शन का जबरदस्त मिश्रण होता है जो उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। रोहित शेट्टी गोलमाल जैसी कॉमेडी फिल्में या सिंघम जैसी गंभीर फिल्मों का भी सफल निर्देशन कर चुके हैं।

रोहित शेट्टी आज भले ही सबसे सफल निर्देशक में गिने जाते हैं लेकिन, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। एक समय ऐसा भी था जब रोहित शेट्टी अभिनेत्रियों की साड़ियों को प्रेस करने का काम करते थे। कई रिपोर्ट की मानें तो शुरुआती दौर में रोहित शेट्टी को काम करने के एवज में 35 रु मिलते थे लेकिन अब रोहित शेट्टी किसी पहचान के मोहताज नहीं है।

रोहित शेट्टी ने कई फिल्मों में अक्षय कुमार बॉडी डबल का भी काम किया है। लेकिन अब रोहित शेट्टी करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। आप भी डालें उनकी नेट वर्थ पर एक नजर-

मुश्किल भरी रही करियर की शुरुआत

मुश्किल भरी रही करियर की शुरुआत

एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने खुलासा किया था कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। उन्होंने शेयर किया था- 'लोगों को लगता है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री से हूं तो मेरा सफर आसान रहा। जब मैंने काम करना शुरू किया तब मुझे केवल 35 रुपये मिलते थे। कई बार ऐसा हुआ जब मुझे खाने और ट्रैवल के बीच किसी एक को चुनना पड़ा। कभी मुझे खाना छोड़ना पड़ता था तो कभी ट्रैवल।'

हर महीने इतनी है कमाई

हर महीने इतनी है कमाई

रोहित शेट्टी की हर महीने की कमाई 2 से 3 करोड़ रुपए है। विज्ञापन से लेकर ब्रांड एंडोर्समेंट तक से रोहित शेट्टी की अच्छी खासी कमाई हो जाती है। इसके अलावा रोहित शेट्टी फिल्म प्रोडक्शन, टीवी होस्टिंग और जज बनकर भी मोटी कमाई कर लेते हैं।

नेट वर्थ

नेट वर्थ

रोहित शेट्टी की कुल संपत्ति की बात करें तो उनका नेट वर्थ 300 करोड़ रुपए से अधिक का है। रोहित शेट्टी कई महंगी प्रॉपर्टी के मालिक भी हैं।

मुंबई में आलीशान घर

मुंबई में आलीशान घर

रोहित शेट्टी का मुंबई में आलीशान घर है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो नवी मुंबई में अपना घर है जिसे उन्होंने साल 2013 में खरीदा था और इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनकी कई और प्रॉपर्टीज हैं।

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन

फिल्मों में रोहित शेट्टी भले ही गाड़ियों को हवा में उड़ाते नजर आते हैं लेकिन, असल जिंदगी में वो लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। रोहित शेट्टी के पास बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर और मर्सिडीज समेत कई कारें हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X