..................... Rohit Shetty turns 49 will complete 2000 crore box office with 16 films | रोहित शेट्टी का 49वां जन्मदिन: 2000 करोड़ बॉक्स ऑफिस वाले इकलौते डायरेक्टर - Hindi Filmibeat

रोहित शेट्टी बॉक्स ऑफिस: 16 फिल्में, 2000 करोड़, 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों वाले इकलौते बॉलीवुड डायरेक्टर

मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी 14 मार्च को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शेट्टी, बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर हैं और ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं, इस बात का हम पुख्ता सुबूत लेकर आए हैं। रोहित शेट्टी ने अपने करियर की शुरूआत की थी साल 2003 में फिल्म ज़मीन के साथ।

इसके बाद 2021 में सूर्यवंशी के साथ रोहित शेट्टी अपने करियर में 14 फिल्में बना चुके हैं। इन 14 फिल्मों से उनकी कुल कमाई हुई है 1513 करोड़ के आस पास। अगले साल तक रोहित शेट्टी की दो फिल्में रिलीज़ होनी हैं - रणवीर सिंह स्टारर सर्कस और अजय देवगन स्टारर सिंघम 3।

rohit-shetty-birthday-only-director-to-complete-2000-crore-box-office-with-16-films-cirkus-singham-3

सिंघम 3, 2023 में रिलीज़ होगी जिसके बाद रोहित शेट्टी बॉलीवुड में अपने करियर के 20 साल पूरे करेंगे। इन 20 सालों में रोहित शेट्टी 16 फिल्मों के साथ 2000 करोड़ की कमाई पूरी करेंगे और ऐसा करने वाले वो बॉलीवुड के इतिहास के इकलौते डायरेक्टर होंगे। बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी की सफलता का रेट लगभग 90 प्रतिशत है। यहां देखिए उनके जादुई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स

केवल हिरानी से सफलता रेट में पीछे

केवल हिरानी से सफलता रेट में पीछे

कमाई के लिहाज़ से रोहित शेट्टी हिंदी सिनेमा के नंबर वन डायरेक्टर बन चुके हैं।और ऐसा करते हुए रोहित शेट्टी भारत के सबसे सफल डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को काफी पीछे छोड़ चुके हैं। गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी, भारत के सबसे सफल डायरेक्टर इसलिए कहे जाते हैं क्योंकि उनका सफलता का रेट 100 प्रतिशत है। रोहित शेट्टी की आखिरी रिलीज़ फिल्म सूर्यवंशी के साथ उन्होंने 1500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

14 फिल्मों का करियर और दो फ्लॉप फिल्में

14 फिल्मों का करियर और दो फ्लॉप फिल्में

रोहित शेट्टी को राजकुमार हिरानी से पीछे केवल एक ही कारण से माना जाता है और वो है रोहित शेट्टी के करियर की शुरूआती फिल्में। रोहित शेट्टी ने अपने करियर की शुरूआत की थी ज़मीन से और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। हालांकि अपनी दूसरी ही फिल्म गोलमाल रिटर्न्स के साथ रोहित शेट्टी बॉक्स ऑफिस को समझने लगे थे। इसके बाद संडे और ऑल द बेस्ट की रिलीज़ के साथ रोहित शेट्टी ने धीरे धीरे अपना टार्गेट ऑडियंस ढूंढना शुरू किया। लेकिन इन चार फिल्मों में दो फिल्में ज़मीन और संडे फ्लॉप थीं जिसने रोहित शेट्टी का सफलता रेट 85 प्रतिशत कर दिया।

पहला बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

पहला बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

रोहित शेट्टी की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी गोलमाल 3। 2010 में आई इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी ने अपने करियर की एक नई शुरूआत जिसने उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा फिल्ममेकर बना दिया। गोलमाल 3 के साथ रोहित शेट्टी ने 108 करोड़ की कमाई की थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के भी करियर को अलग दिशा दी थी।

चेन्नई एक्सप्रेस के साथ जीती ईद

चेन्नई एक्सप्रेस के साथ जीती ईद

साल 2013 में रोहित शेट्टी ने पहली 200 करोड़ी फिल्म दी। चेन्नई एक्सप्रेस उनके करियर का सबसे ऊंचा पॉइंट था। शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म ईद रिलीज़ थी और इस फिल्म के लिए रोहित शेट्टी ने सलमान खान से उनकी ईद उधार ली थी लेकिन किसी को भी निराश नहीं किया था। चेन्नई एक्सप्रेस के साथ रोहित शेट्टी ने एक से एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म ने 33 करोड़ की ओपनिंग की थी जो रोहित शेट्टी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है।

दिवाली पर भी किया बड़ा धमाका

दिवाली पर भी किया बड़ा धमाका

दिलचस्प है कि रोहित शेट्टी ने बॉक्स ऑफिस पर 13 फिल्में दी हैं और इनमें से पांच फिल्में दिवाली रिलीज़ रही हैं। गोलमाल, ऑल द बेस्ट, गोलमाल रिटर्न्स, बोल बच्चन और गोलमाल अगेन। और हर दिवाली के साथ रोहित शेट्टी ने अपने रिकॉर्ड को बेहतर बनाया है। गोलमाल अगेन, रोहित शेट्टी की सबसे बंपर दिवाली रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 205 करोड़ की कमाई की थी।

बस कुछ इंच दूर

बस कुछ इंच दूर

रोहित शेट्टी के बॉक्स ऑफिस सफर का अगला मुकाम था 250 करोड़ जिसे वो अपनी 2018 की फिल्म सिंबा के साथ हासिल करते करते रह गए। सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ की कमाई की थी। गोलमाल 3, चेन्नई एक्सप्रेस और सिंघम 3 के बाद ये रोहित शेट्टी के करियर की चौथी ब्लॉकबस्टर थी।

300 करोड़ की तैयारी

300 करोड़ की तैयारी

अब रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स के साथ 300 करोड़ की तैयारी कर रहे हैं। सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स के लिए एक महिला पुलिस ऑफिसर ढूंढ रहे हैं जिसकी कहानी रोहित शेट्टी जल्दी ही परदे पर उतारेंगे। इसके अलावा, रोहित शेट्टी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी कॉप वेब सीरीज़ की शुरूआत कर दी है और आगे चलकर, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन इससे पहले रोहित शेट्टी सिंघम 3 बनाएंगे।

100 करोड़ क्लब का शानदार आंकड़ा

100 करोड़ क्लब का शानदार आंकड़ा

सूर्यवंशी, रोहित शेट्टी के करियर की नौवीं सौ करोड़ी फिल्म है। रोहित शेट्टी ने 100 करोड़ी फिल्मों का सिलसिला गोलमाल 3 से शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। गोलमाल 3 के बाद सूर्यवंशी, रोहित शेट्टी के करियर की लगातार 9वीं 100 करोड़ी फिल्म है। गोलमाल 3 के बाद सिंघम, बोल बच्चन, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम रिटर्न्स, दिलवाले, गोलमाल अगेन और सिंबा ने भी दनदनाते हुए 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी।

पूरा करेंगे 2000 करोड़

पूरा करेंगे 2000 करोड़

रोहित शेट्टी, अपनी अगली दो फिल्म सर्कस और सिंघम 3 के साथ 2000 करोड़ की कमाई पूरी करेंगे। जितनी तेज़ी से बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पर रौनक लौट रही है, माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस, 250 करोड़ तक का आंकड़ा आराम से छू लेगी और अगले साल जब रोहित शेट्टी सिंघम 3 के साथ लौटेंगे तब तो धमाका होना ही है। इसके अलावा, रोहित शेट्टी गोलमाल 5 की भी तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X