..................... राज कपूर की होली पार्टी- अमिताभ बच्चन, नरगिस से लेकर ऋषि कपूर तक, जमकर खेलते थे रंग, खूब होती थी मस्ती, PICS | RK Studios Holi photos, amitabh bachchan nargis dancing, Raj Kapoor on Dholak - Hindi Filmibeat

राज कपूर की होली पार्टी- अमिताभ बच्चन, नरगिस से लेकर ऋषि कपूर तक, जमकर खेलते थे रंग, खूब होती थी मस्ती, PICS

rk-studios-holi-photos-amitabh-bachchan-nargis-dancing-raj-kapoor-on-dholak

RK Studio Holi Photos: आज के समय में बॉलीवुड के कई कलाकार अपने अपने घरों में होली पार्टी होस्ट करते हैं। कोई किसी पार्टी का हिस्सा बनता है, तो कोई किसी का। लेकिन एक समय था जब बॉलीवुड में होली का मतलब होता था RK Studio की होली। राज कपूर की इस होली पार्टी में जमकर धमाल होता था और बॉलीवुड का हर बड़ा चेहरा इस पार्टी की जान होता था। कहा जाता है कि इस पार्टी का इंविटेशन पाने के लिए कलाकार काफी इंतजार करते थे।

राज कपूर ने 60 के दशक में अपने स्टूडियो में होली पार्टी और गणेशोत्सव की परंपरा शुरु की थी। पूरी इंडस्ट्री जोर शोर से इसका हिस्सा बनती थी। लेकिन राज कपूर के निधन के बाद ये होली पार्टी का सिलसिला बंद हो गया।

अब भले ही ये शानदार होली पार्टी बंद हो गई हो लेकिन आर के स्टूडियो को होली की ढेर सारी यादें तस्वीरें में कैद है। यहां देंखे झलक-

हर तरफ होती थी चर्चा

हर तरफ होती थी चर्चा

कहने वाले यहां तक बताते हैं कि इस होली पार्टी की चर्चा केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक भी होती थी। ऐसा नजारा उस वक्त शायद ही कहीं देखने मिलता होगा।

गाना बजाना और महफिल

गाना बजाना और महफिल

अब सोचिए उस ज़माने के सारे टैलेंटेड लोग एक साथ आएं, होली का सुरूर हो और महफिल ना जमे! ऐसा ही कुछ माहौल होता था राज कपूर की होली पार्टी में।

जीतेंद्र के साथ ठुमके

जीतेंद्र के साथ ठुमके

जीतेंद्र के साथ ठुमके लगाते अमिताभ बच्चन। बता दें सालों बाद बिग बी ने भी अपने बंगले पर होली पार्टी की परंपरा शुरु की थी।

अमिताभ बच्चन का डांस

अमिताभ बच्चन का डांस

तस्वीरों से पता चलता है कि अमिताभ बच्चन को केवल डांस से मतलब था। राज कपूर के साथ झूमते अमिताभ बच्चन। रंग में डूबे हुए।

सब लगाते थे रंग में डुबकी

सब लगाते थे रंग में डुबकी

आरके स्टूडियो में पानी से भरे हौद (बड़ी नांद) में गुलाल और तरह-तरह के रंग घोले जाते थे। इसके बाद सभी उसमें डुबकी लगाते थे। हर आने वाले का पहला स्वागत रंग भरे टैंक में डुबकी लगाकर ही किया जाता था। जो ज्यादा ना-नुकुर करता था, उसे जबरन टैंक में फेंक दिया जाता था।

जमकर करते थे डांस

जमकर करते थे डांस

इसके बाद शुरू होता था गाने और डांस करने का प्रोग्राम, जिसमें सभी सारे गिले शिकवे भूलकर साथ में नाचते थे।

शामिल होती थीं हीरोइनें

शामिल होती थीं हीरोइनें

राज कपूर की हर फिल्म की हीरोइन भी होली खेलने यहां पहुंचती थीं। नरगिस, वैजयंती माला, हेमामालिनी, धर्मेन्द्र, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र, अमिताभ, अनिल कपूर, श्रीदेवी, जीनत अमान.. सभी कलाकार यहां होली का मजा उठा चुके हैं।

राज कपूर के निधन के बाद बंद हो गई होली

राज कपूर के निधन के बाद बंद हो गई होली

1988 में राज कपूर के निधन के बाद आरके स्टूडियो की होली बंद हो गई। परिवार में किसी ने इस परंपरा को जारी रखने में खास उत्साह नहीं दिखाया।

ऋषि कपूर ने बताई थी वजह

ऋषि कपूर ने बताई थी वजह

हालांकि,कुछ सालों पहले ऋषि कपूर ने एक ट्वीट करके बताया था कि आर के स्टूडियो की होली पार्टी में बिना इनविटेशन पहुंचे लोगों को संभालना मुश्किल हो जाता था और आए हुए मेहमान भी असहज हो जाते थे। इसलिए ये पार्टी बंद कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X