बॉयफ्रेंड संग लीक हुआ वीडियो, करियर हुआ तहस-नहस, जानें अब किस हाल में हैं ये हसीना

Riya Sen MMS Leaked: फिल्म इंडस्ट्री में काफी सारे ऐसे सितारे हैं जिनका पहले कभी फिल्मी बैकग्राउंड रहा ही नहीं। किसी ने गरीबी से लड़कर अपनी एक खास पहचान बनाई तो कोई शाही खानदान से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में आया। आज हम आपको एक ऐसी ही चाहिए परिवार से ताल्लुक रखने वाली हसीना के बारे में बताने वाले हैं। जिनका एक स्कैंडल ने पूरा करियर तबाह करके रख दिया।
दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री रिया सेन की। दरअसल वह मुनमुन सेन की सबसे छोटी बेटी और मशहूर दिवंगत ऐक्ट्रेस सुचित्रा सेन की नातिन है।लेकिन उनके पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रिया ने सिर्फ 5 साल की उम्र में अपनी मां के साथ में ऑन स्क्रीन बेटी की भूमिका भी निभाई थी।
रिया सेन ने साल 1991 में फिल्म विषकन्या में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया और अपनी ऑफिशियल शुरुआत भी की। उन्होंने बतौर एक्ट्रेस साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टाइल' में काम किया था। इस फिल्म में वह शर्मन जोशी, साहिल खान और शिल्पी शर्मा के साथ में नजर आई। इसके बाद उन्हें दिल विल प्यार व्यार और कयामत जैसी फिल्मों में भी देखा गया।
बाद में साल 2005 में रिया सेन का उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अश्मित पटेल के साथ में एक अश्लील एमएमएस लीक हो गया। इसी के चलते वह पूरी तरीके से टूट गई थी। अभिनेत्री ने अश्मित पर खुद क्लिप लीक करने के आरोप लगा दिए थे। हालांकि रिया सेन अपने बोल्ड सीन और ग्लैमरस पर्सनालिटी को लेकर काफी पॉपुलर थी। इस स्कैंडल के बाद उनके करियर पर काफी गहरा असर पड़ा और फिर वह आगे नहीं बढ़ पाई।
इस स्कैंडल के बाद रिया सेन को हिंदी से लेकर बंगाली, तेलुगु और ओड़िआ जैसी भाषाओं में तकरीबन 15 फिल्मों में देखा गया। लेकिन उनका करियर कुछ खास चल नहीं पाया। उन्हें बाद में हीरो 420 और डार्क चॉकलेट जैसी फिल्मों में देखा गया। इसी के अलावा 2017 में उन्हें रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स में देखा गया था और इसमें उन्होंने कैमियो की भूमिका निभाई थी।


Click it and Unblock the Notifications















