19 साल की उम्र में Riva Arora ने कैसे की PhD? लोगों ने उठाए सवाल, बोले- झूठी है...

Riva Arora Trolled For Her Doctorate Degree: रीवा अरोड़ा कई सारी फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी उम्र और अपने लुक्स को लेकर अक्सर विवादों में बनी रहती हैं। लेकिन इसी बीच खबर आई कि अब वह डॉक्टर बन गई है और हाल ही में उनका नाम माननीय डॉक्टर रीवा अरोड़ा हो चुका है।
रीवा अरोड़ा ने खुद इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए की है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए डिग्री हाथ में लिए हुए कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ में कैप्शन लिखा कि "इस माइलस्टोन पर पहुंचना किसी सपना के सच होने जैसा है। इस समय मुझे खुद पर बहुत प्राउड महसूस हो रहा है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रीवा ने डिजिटल इंपैक्ट और महिला सशक्तिकरण में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री प्राप्त कर ली है। दरअसल उनका बेहद कम उम्र में महिला सशक्तिकरण में एक अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया है। अब इन तस्वीरों के चलते हर कोई उनको ट्रोल कर रहा है।
रीवा अरोड़ा से जुड़ा हुआ पुराना विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है और हर कोई एक्ट्रेस के आलोचना भी करता हुआ नजर आ रहा है। खबरों के अनुसार इस समय एक्ट्रेस की उम्र 19 साल की है। साथ ही उनको कभी भी ना तो किसी स्कूल या फिर कॉलेज में जाते हुए देखा गया है। कभी भी उन्होंने पढ़ाई का भी जिक्र नहीं किया।
अब इसी के चलते रीवा अरोड़ा को लेकर काफी सारे लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार उनका इतनी कम उम्र में डॉक्टर की डिग्री कैसे मिल सकती है। यूज़र ने सवाल करते हुए कहा कि मैं 30 साल की स्टूडेंट हूं और पूरी तरीके कंफ्यूज हूं कि 19 साल की उम्र में पीएचडी कैसे हो सकती है। डॉक्टर की डिग्री कैसे मिल सकती है।
काफ़ी लोग कह रहे हैं कि रीवा अरोड़ा 24-25 साल से कम नहीं है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि बिना 12वीं या फिर ग्रेजुएशन के सम्मान में कोई डिग्री कैसे मिल सकती है? इस बात का कोई लॉजिक नहीं है। काफी सारे लोग तो रीवा अरोड़ा को ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











