पूर्व सीएम का बेटा, बनना चाहता था आर्किटेक्ट, किस्मत ने बना दिया बी-टाउन का टॉप एक्टर, पहचाना?

Riteish Deshmukh Career: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना इतना आसान नहीं है जितना लगता है। कई बार सालों तक काम करने के बावजूद भी सितारे नाम नहीं कमा पाते और उन्हें मजबूरन इंडस्ट्री छोड़नी पड़ती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो पूर्व सीएम के बेटे हैं। यहां तक कि एक वक्त पर आर्किटेक्ट बनने का सपना देखते थे। लेकिन आज वह बी टाउन के टॉप एक्टर है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं रितेश देशमुख की। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रितेश देशमुख अभी के वक्त में अपनी पापुलैरिटी के लिए जाने जाते हैं और साथ ही साथ उनकी लव लाइफ भी खूब चर्चा में रहती है। उन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से भी लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन आज वह 44 साल के हो चुके हैं।
बताते चलें कि रितेश देशमुख ने हिंदी से लेकर मराठी सिनेमा में अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग से अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक आर्किटेक्ट बनना चाहते थे लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आज वह बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर है।
रितेश देशमुख ने मुंबई के कमला रहेजा कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर से डिग्री भी ली हुई है। लेकिन अचानक से उनके मन में एक्टिंग करने का भूत सवार हो गया और वह बॉलीवुड में हाथ आजमाने के लिए आ गए। रिपोर्ट की माने तो जब रितेश एक बार सुभाष घई के साथ में लंदन में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे तो सिनेमैटोग्राफर कबीर लाल की नजर उन पर पड़ी।
तभी रितेश देशमुख को उन्होंने एक्टिंग करने के लिए कहा। इसी के बाद उनको 'तुझे मेरी कसम' फिल्म में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। हालांकि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन तो नहीं रहा लेकिन एक्टर को असली पहचान फिल्म 'मस्ती' से मिली। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह एक्टर ही नहीं बल्कि फिल्म निर्माण से भी जुड़ चुके हैं।
साल 2013 में रितेश देशमुख ने मुंबई फिल्म कंपनी नाम से अपना एक प्रोडक्शन हाउस खोल लिया था। इसी के अलावा आज के वक्त में वह आर्किटेक्चर फर्म के मालिक भी बन चुके हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस में उन्होंने कई फिल्में भी बनाई है और राजनीति से भी उनका गहरा नाता रहा है। बताते चलें कि वह महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख के बेटे हैं। अभी के वक्त में एक्टर तकरीबन 17 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











