रितेश देशमुख ने शादी के वक्त पत्नी जेनेलिया के 1-2 बार नहीं बल्कि 8 बार छुए थे पैर, जानें पूरा किस्सा

Riteish Deshmukh Genelia Dsouza

Riteish Deshmukh Genelia Dsouza: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड की एक बेहतरीन जोड़ी मानी जाती है। दोनों अपने कपल गोल्स से लोगों को दीवाना बनाते हैं। बता दे कि दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2012 में शादी की। अभी के समय में दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। लेकिन आज भी उनके बीच में वही प्यार बरकरार है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रितेश और जेनेलिया ने महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज के साथ में शादी की थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं की शादी के वक्त रितेश ने अपनी पत्नी जेनेलिया के एक-दो बार नहीं बल्कि पूरे आठ बार पैर छुए थे।

बताते चलें कि जेनेलिया और रितेश को एक बार सुपर डांसर चैप्टर 4 में साथ में देखा गया। यह एपिसोड शादी स्पेशल था। गाने पर परफॉर्मेंस देते वक्त जेनेलिया भी इमोशनल हो गई। दरअसल अभिनेत्री को इस दौरान अपनी और रितेश की शादी की याद आ गई थी। तब उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि रितेश ने उनके आठ बार पैर छुए थे। रितेश का यह जेस्चर दिखता है कि रिश्ते में समानता और रिस्पेक्ट दोनों ही होनी चाहिए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में रितेश देशमुख का जन्मदिन था और जेनेलिया ने भी अपने पति के लिए बहुत ही प्यारा पोस्ट किया था। जो काफी वायरल भी हुआ। दोनों तस्वीर में रोमांटिक अंदाज में नजर आए। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि अगर आप बेस्ट बेटा, बेस्ट फादर, बेस्ट ब्रदर और एक बेस्ट हस्बैंड ढूंढ रहे हो तो वह सिर्फ मेरे हैं। हैप्पी बर्थडे गॉर्जियस मैन। मैं आपकी हूं और कोई भी रिफंड नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: riteish deshmukh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X