..................... Rishi kapoor was a first chocolaty boy of bollywood his debut film became hit cold war with amitabh bachchan - Hindi Filmibeat

शाहिद-रणबीर नहीं बल्कि ये बच्चा था बॉलीवुड का ‘चॉकलेटी बॉय’, अमिताभ से रहा 36 का आंकड़ा

Rishi Kapoor, Ranbir Kapoor

Rishi Kapoor Childhood Picture: बॉलीवुड में एक ऐसा परिवार है जो कि दशकों से इंडस्ट्री पर राज बनाए हुए हैं। बता दे कि उनके परिवार बीते चार दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करता हुआ नजर आता है। लेकिन आज हम आपको जिस अभिनेता की बचपन की तस्वीर दिखा रहे हैं, हिंदी सिनेमा में उनके परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की करियर की शुरुआत

वायरल तस्वीर में एक रंग में रंगा हुआ बच्चा नजर आ रहा है। बचपन से ही इस बच्चे में एक्टिंग का जुनून था। बता दे कि इन्होंने साल 1955 में रिलीज हुई फिल्म 'श्री 420' से बताओ चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में डेब्यू किया और बड़े होकर पहली ही फिल्म से धमाल मचा दिया। दरअसल, साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉबी' से उन्होंने बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की और इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया नजर आई थी।

पहली फिल्म से ही हुए हिट

दरअसल, यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रह चुके दिवंगत ऋषि कपूर हैं। उन्होंने 'बॉबी' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। बाद में उन्हें प्रेम रोग और लैला मजनू जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा गया। ऋषि कपूर को काफी रोमांटिक फिल्मों में देखा गया था और उन्हें रोमांटिक हीरो के तौर पर जाना जाने लगा।

बॉलीवुड के पहले चॉकलेटी बॉय थे ऋषि कपूर

कई दशकों से देखने को मिल रहा है कि शाहरुख खान, रणबीर कपूर और शाहिद कपूर जैसे सितारों को मोस्ट रोमांटिक हीरो और चॉकलेटी बॉय जैसे नाम से पहचाना जाता है। लेकिन उनसे पहले ऋषि कपूरको चॉकलेटी बॉय के नाम से जाना जाता था। कपूर खानदान के छोटे बेटे ने फिल्मों में एंट्री मारी और इसी के साथ अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और जितेंद्र जैसे सुपरस्टार्स के साथ में भी कड़ी टक्कर की। अमिताभ के साथ कई सालों तक उनके कोल्ड वॉर रही।

क्यों हुई थी अमिताभ-ऋषि में कोल्ड वॉर?

दरअसल यह है मामला साल 1973 के दौरान का है। उन दिनों ऋषि कपूर की डेब्यू फिल्म 'बॉबी' रिलीज हुई और वही अमिताभ बच्चन की इस साल 'जंजीर' फिल्म में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्में काफी धांसू थी। लेकिन अवार्ड तो किसी एक को ही मिल पाता। तो जब अवार्ड की बारी आई तो दोनों सितारों में युद्ध छिड़ गया। दरअसल ऋषि कपूर ने खुद अपनी किताब में इस इस अवार्ड पर हुई कोल्ड वार को लेकर जिक्र किया था।

अवार्ड को लेकर छिड़ी जंग

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन को अपनी फिल्म 'जंजीर' के लिए पुरस्कार मिलने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और इसी के चलते वह ऋषि कपूर से काफी ज्यादा नाराज हो गए थे। बता दे की नाराजगी की वजह से ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन ने एक दूसरे से सालों तक बात तक नहीं की थी। दिवंगत एक्टर ने अपनी किताब में इस बात को कबूल किया था कि उन्होंने 'बॉबी' फिल्म के लिए अवार्ड को जीत नहीं था बल्कि पैसे देकर खरीदा था।

Read more about: rishi kapoor ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X