ऋषि कपूर ने अनिल कपूर के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर, कोका कोला के लिए कर रहे झगड़ा?
ऋषि कपूर अभी जितने मज़ेदार हैं, उनका बचपन भी उतना ही मज़ेदार था और ये बात साबित हो जाएगी उनकी ताज़ा शेयर की हुई तस्वीर से। इस तस्वीर में ऋषि कपूर अपने भाईयों और दोस्तों के साथ हैं जिसमें अनिल कपूर भी शामिल हैं।
सारे लोग अपना अपना कोका कोला पी रहे हैं लेकिन ऋषि कपूर को उसमें भी किसी से कोई दिक्कत हो रही है और उसी समय ये तस्वीर क्लिक कर ली गई है जो कि बेहद मज़ेदार है। एक बार में देखने में ऐसा लगेगा कि शायद कोने में खड़े बच्चे से ऋषि कपूर कोका कोला के लिए ही लड़ रहे हैं।

अगर आप ध्यान से देखेंगे तो सबकी बोतलें भरी हुई हैं बस ऋषि जी की ही खाली हैं। वैसे आपको अभी भी इस तस्वीर में अनिल कपूर नहीं मिल रहे हैं तो वो कोने में बैठा जो बच्चा है ना, जो चुपचाप केवल अपनी कोका कोला पर फोकस कर रहा है वो ही अनिल कपूर हैं।
ऋषि कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि ये असली कोका कोला का एड है। ये तस्वीर खालिद मोहम्मद ने उपलब्ध करवाई है और शायद किसी बर्थ डे पार्टी की लगती है। लेकिन ऋषि कपूर ने फ्लैशबैक में ले जाकर फैन्स का दिल जीत लिया।
अब जब फ्लैशबैक की बात हो रही है तो आपको सुनाते हैं उनके कुछ फ्लैशबैक किस्से जो उन्होंने खुद अपनी बायोग्राफी में शेयर किए हैं। हालांकि हम आपको ये किस्से कई बार सुना चुके हैं लेकिन किस्सों का मज़ा ही यही है, जितनी बार भी सुन लो, कोई बोर नहीं होता!!


Click it and Unblock the Notifications












