ऋषि कपूर से इन कारणों से बिखरा था रणबीर कपूर का रिश्ता, दीपिका पर भी भड़के थे बुरी तरह

Ranbir Kapoor, Rishi Kapoor

रणबीर कपूर को बॉलीवुड का एक उम्दा कलाकार माना जाता है और अब हाल ही में उनकी फिल्म एनिमल रिलीज हुई है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने पुराने दिनों को याद किया और एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि आखिरकार ऐसी क्या वजह थी कि वह अपने पिता से एक अच्छा बॉन्ड नहीं बना पाए। दरअसल रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने एक्टर की फिल्म को देखकर एक भावुक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर को याद किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि काश आज वह होते।

बाप-बेटे के बीच थी दरार

लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही किस्सों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी वजह से रणबीर और उनके पिता ऋषि कपूर के बीच में दीवार बनी रही। दरअसल एक वक्त हुआ करता था जब फिल्मी दुनिया में ऋषि कपूर और उनके इकलौते बेटे रणबीर कपूर के बिगड़े हुए रिश्ते सुर्खियों में आ गए थे। फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का किरदार अनिल कपूर ने निभाया। लेकिन बाप बेटे की ऐसी मिलती-जुलती कहानी रणबीर कपूर की रियल लाइफ में भी रही।

रणबीर कपूर को हुआ अफसोस

रणबीर कपूर ने प्रमोशनल इवेंट के दौरान खुद खुलासा किया कि ऋषि कपूर के साथ वह उनके दोस्त बनकर नहीं रह पाए क्योंकि जब वह बड़े हो रहे थे तो पिता हमेशा अपने काम में बिजी रहा करते थे। वह हमेशा ट्रैवल करते रहते थे और कभी भी उनके साथ में बैठकर बात नहीं करते थे। इस बात को लेकर रणबीर ने अफसोस जाहिर किया कि काश वह अपने पिता के दोस्त बनकर रह सकते। इतना ही नहीं बताया जाता है कि ऋषि कपूर और रणबीर कपूर की आपसी बॉन्डिंग भी काफी ज्यादा खराब रही लेकिन उनके एक के साथ में उनका रिश्ता हमेशा से अच्छा रहा। बता दे की ऋषि कपूर हमेशा शराब के नशे में डूबे रहते थे। इसी के चलते रणबीर को मां नीतू कपूर के साथ में ज्यादा वक्त मिला।

दीपिका के बयान पर भड़के थे ऋषि कपूर

लेकिन आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक वक्त पर सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन एक्ट्रेस ने करण जौहर की चैट शो के दौरान कुछ ऐसा बयान दे दिया कि इस पर ऋषि कपूर आग बबूला हो गए। इस बयान के बाद में ऋषि कपूर की नाराजगी जाहिर की और सोनम कपूर ने भी इस बात को मान लिया था कि उनके रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो चुके हैं। ऋषि कपूर ने दीपिका पादुकोण को फटकार लगाई थी और कहा था कि किसी को भी अपने झगड़े ऐसे सरेआम नहीं लाने चाहिए।

Read more about: ranbir kapoor rishi kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X