43 साल बाद ऋषि कपूर-नीतू सिंह की शादी का कार्ड वायरल, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

हर किसी के जीवन का शादी एक अहम हिस्सा होता है। माना तो यह भी जाता है की शादी के बाद लोगों की जिंदगी बदल जाती है। इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शादियां देखने के लिए मिल रही है। लेकिन आज हम आपको 43 साल पहले हुई शादी की पुरानी यादों को साझा करने वाले हैं। दरअसल यह कोई पुरानी तस्वीर या वीडियो नहीं है बल्कि यह एक वेडिंग इन्विटेशन का कार्ड है। बॉलीवुड की रोमांटिक जोड़ी कही जाने वाली ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी का आमंत्रण पत्र वायरल हो रहा है।
ऋषि-नीतू का वेडिंग रिसेप्शन कार्ड वायरल
दरअसल, वेडिंग रिसेप्शन पर आमंत्रित करने के लिए ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने इस कार्ड को छपवाया था और यह दिखने में भी सामान्य है। लेकिन इस कार्ड पर लिखे हुए नाम इसको खास बना रहे हैं। इस कार्ड पर सबसे ऊपर आर.के. स्टूडियो का निशान और आमंत्रित करने वालों में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, शशि कपूर, प्रेमनाथ और रणधीर कपूर का नाम शामिल है। ये बॉलीवुड के वह सितारे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया है।
ऋषि-नीतू के वेडिंग कार्ड को देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इसी के अलावा आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह का रिसेप्शन आर.के. स्टूडियो के परिसर में किया गया था। यह एक ऐसी जगह मानी जाती थी जहां पर उसे दौर में किसी भी एक नए कलाकार का जाने का सपना हुआ करता था। ऋषि और नीतू के इस कार्ड के वायरल होने पर लोग जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा की करिश्मा और करीना की ओर से मनुहार नहीं है कि "मेरे चाचू की शादी में जलूल-जलूल आना।"


Click it and Unblock the Notifications