Rare अनदेखी Pics: ऋषि कपूर को 20 तस्वीरों में देख आप भी कहेंगे हमारा चिंटू चला गया , यादगार सफर
67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का गुरुवार 30 अप्रैल को निधन हो गया। बचपन से लेकर अपने अंतिम समय तक ऋषि कपूर हमेशा से ही अपने बेबाक और मस्ती भरे अंदाज के लिए पहचाने गए। रोमांटिक हीरो से लेकर अपने खुल्लम खुल्ला बयानों तक। ऋषि कपूर का जीवन खुले पन्ने की तरह रहा है।
पर्दे पर अपनी चॅाकलेटी इमेज के साथ उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। मुल्क, 102 नॉट आउट जैसी फिल्मों से आखिरी सालों में वाहवाही भी बटोरी। साल 2019 में रिलीज फिल्म द बॉडी उनकी आखिरी फिल्म थी।

4 सितंबर 1952 को उनका जन्म मुंबई में हुआ। आज अंतिम पड़ाव भी यहीं पर खत्म हुआ। फिलहाल चलिए हम आपको 20 अनदेखी तस्वीरों में उनके 60 साल का सफर दिखाते हैं...जिसमें समाया है उनका बचपन, प्यार, परिवार और फिल्में।


Click it and Unblock the Notifications











