ऋषि कपूर की इस हसीना ने रचाई है चार शादियां, बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद जी रही है लग्जरियस लाइफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार देखने के लिए मिलता है कि कुछ ऐसे सितारे भी है जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि चार-चार शादियां रचाई। दरअसल हम बात कर रहे हैं ऋषि कपूर की हीरोइन जेबा बख्तियार की। बता दे कि उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर काफी सारे फिल्मों में काम किया और बाद में बैक टू बैक कई सारी हिट फिल्में भी दी।
लेकिन आपको बता दें कि जेबा बख्तियार को ऋषि कपूर के साथ में हिना फिल्म में देखा गया था और यही से उनका काफी ज्यादा पापुलैरिटी भी हासिल हुई थी। दर्शकों द्वारा दोनों की लव स्टोरी काफी पसंद की गई थी। बता दे की जेबा बख्तियार एक पाकिस्तानी अभिनेत्री हुआ करती थी। उन्होंने दो-तीन नहीं बल्कि चार शादियां रचाई। हिना फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया और पाकिस्तान सिनेमा इंडस्ट्री का वह आज के वक्त में जाना माना नाम बन चुकी है।
जेबा बख्तियार भले ही अपने प्रोफेशनल जीवन में काफी ज्यादा कामयाबी हासिल कर चुकी है। लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे। वह जब सिर्फ 17 साल की थी तो उन्होंने क्वेटा के रहने वाले सलमान गिलानी के साथ में शादी रचा ली थी। 5 साल में दोनों का तलाक हो गया और एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी टीवी सीरियल अनारकली में काम करना शुरू किया और यहां से उन्हें काफी ज्यादा शोहरत प्राप्त हुई।
बाद में उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में हिना फिल्म के लिए ऑफर मिला और वह ऋषि कपूर की हीरोइन बनी। मुंबई आने के बाद उनकी मुलाकात अभिनेता जावेद जाफरी से हुई और दोनों ने साल 1989 में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली। लेकिन 1 साल बाद साल 1990 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में उन्होंने पूर्व पाकिस्तान और अब भारतीय सिंगर अदनान सामी से निकाह कर लिया था। दोनों ने साल 1993 में शादी की थी।
लेकिन जेबा बख्तियार का यह रिश्ता भी 4 साल से ज्यादा टिक नहीं पाया और इस शादी से उन्हें एक बेटा भी हुआ। जिसका नाम अजान सामी खान है। जो कि आज के वक्त में पाकिस्तानी ड्रामा और फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने माने नाम है। एक्ट्रेस ने तलाक के बाद अपने बेटे की कस्टडी ले ली थी फिर वह पाकिस्तान जाकर शिफ्ट हो गई और छोटे-मोटे रोल करने लगी। साल 2008 में उन्होंने एक बार फिर सोहिल लगारी के साथ शादी की। लेकिन वह इस रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications














