कुछ दिन पहले ही डर गए थे ऋषि कपूर, कहा था- कपूर लोगों का टाइम सही नहीं चल रहा
67 साल की उम्र में ऋषि कपूर ने मुंबई के अस्पताल में दम तोड़ा। देशभर को सदमा देकर वह चले गए। इरफान खान के दर्द से देश व फैंस अभी उभरे भी नहीं थे कि ऋषि कपूर की खबर ने हिला कर रख दिया। लेकिन ऋषि कपूर की ऐसे समय में वह बात याद आ रही है जब उन्होंने कहा था कि कपूर लोगों का समय ठीक नहीं चल रहा है। इस बात को कहे चंद समय ही बिता है लेकिन ये बात सच सी हो गई।
सोशल मीडिया की दुनिया में ऋषि कपूर की बातें, फोटो, तस्वीरें , फिल्में तमाम चीजें छाई हुई हैं। ऐसे में एक बार फिर ऋषि कपूर का वह ट्वीट याद आ रहा है जब उन्होंने कपूरों के लिए कहा। जिस समय उन्होंने इस बात को लिखा, वह खुद नहीं जानते थे कि ये बात सच हो जाएगी।
दरअसल कनिका कपूर और राणा कपूर की खबरों के बीच ऋषि कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा था लेकिन ये सच हो जाएगा किसी ने सोचा नहीं था। ऋषि कपूर के निधन के खबरों के बीच उनसे जुड़े तमाम ट्वीट्स और बातें खूब छाई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











